आखिर किसकी गलतियां तोड़ रही परीक्षार्थियों की कमर, हरियाणा SI भर्ती परीक्षा 3 केंद्रों पर होगी दोबारा

हरियाणा में हाल ही में हुई सब इंस्पेक्टर भर्ती की परीक्षा 3 केंद्रों पर दोबारा ली जाएगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की गलती के कारण यह फैसला लिया गया है। नहीं दिया अतिरिक्त समय- रेवाड़ी के परीक्षा केंद्र पर अधीक्षक ने तीनों सेट खोलकर वितरित करवा दिए। बाद में एसडीएम ने सही सैट की पहचान करवाई तो दोबारा से सही पेपर बांटा गया। लेकिन परीक्षार्थियों को अतिरिक्त समय नहीं दिया। दोबारा लिया पूरा पेपर- गुरुग्राम में सही के स्थान पर दूसरा सैट खोलकर वितरित कर दिया गया है। बाद में जब गलती का पता चला तो पूरे सेंटर की 11 बजे से 12:30 बजे तक दोबारा से सही सैट वितरित करके परीक्षा ली गई। इसलिए केंद्र पर दोबारा से परीक्षा हो रही है।
गौरतलब है कि अब यह पेपर 13 अक्टूबर को होगा, जो की परीक्षार्थियों को पंचकूला जाकर देना होगा। गुुरुग्राम, रेवाड़ी और पंचकूला केंद्रों की परीक्षा दोबारा ली जा रही है। 9 अक्टूबर को परीक्षार्थियो के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।
इस बार विभाग की तरफ से पेपर के तीन सेट भेजे गए थे। इनमें से सही पेपर कौन-सा है, जो लिया जाना है। यह पहचान केंद्र अधीक्षक को बताई गई थी। आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि विभाग ने तीनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की परीक्षा दोबारा से लेने का फैसला लिया है। यदि कोई परीक्षार्थी दोबारा पेपर नहीं देगा तो उसके पहले लिए गए पेपर के अंकों को सही मान लिया जाएगा
FacebookTwitterEmailShare




