50 फीसदी मामले केरल में
कोरोना की दूसरी लहर अभी गई नहीं है। केरल, महाराष्ट्र और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों से कोरोना के ज्यादा मामले आ रहे हैं। दूसरी लहर पीक में पहुंचने के बाद कोरोना के मामले गिरने शुरू हुए थे, जिस तरह केस में कमी आ रही थी, वह रफ्तार अब थम सी गई है।
80 फीसदी केस केरल, महाराष्ट्र और नॉर्थ ईस्ट के
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, रोजाना 4 लाख मामलों से घटकर 2 लाख तक पहुंचने में 26 दिनों का वक्त लगा था। 2 लाख केस से 1 लाख तक आने में 11 दिन का वक्त लगा। रोज 1 लाख से रोज 50 हजार केस तक आने में 20 दिन लगे, लेकिन अब पिछले 31 दिनों से नए केस 30 से 40 हजार के बीच आ रहे हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक बुधवार को आए आंकड़ों में 80 फीसदी मामले केरल, महाराष्ट्र और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों से हैं।
मतलब केरल में 66 फीसदी आबादी संक्रमित
वहीं डराने वाली बात यह है कि देश के कुल मामलों में से 50 फीसदी अकेले केरल से हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि केस बढ़ने की अहम वजहों में 66 पर्सेंट आबादी के संक्रमण के दायरे में होना, कंटेनमेंट स्ट्रैटजी पर कम ध्यान देना और ईद के मौके पर छूट जैसी वजहें शामिल हैं।
केंद्र भेज रहा केरल में टीम
केरल में मंगलवार को 22 हजार से ज्यादा नए कोविड केस सामने आने से केंद्र सरकार की चिंता बढ़ गई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार अपनी टीम केरल भेजेगी। इस टीम में 3 से 4 सदस्य होंगे। ये टीम विशेष रूप से इस बात की जांच करेंगे कि कोविड जांच, निगरानी और नियंत्रण कार्य कैसे चल रहे हैं।
केंद्र की टीम करेगी निगरानी
टीम अस्पतालों में बेड की स्थिति, ऐंबुलेंस, वेंटिलेटर और मेडिकल ऑक्सिजन के साथ-साथ कोविड-19 टीकाकरण के पर्याप्त संसाधनों की स्थिति को देखेगी। बता दें केरल में मंगलवार को पिछले 50 दिनों में अब तक के सबसे ज्यादा 22,129 केस सामने आए थे। इससे पहले भी केंद्र सरकार ने इसी महीने की शुरुआत में बढ़ते मामलों को देखते हुए 6 राज्यों में कोविड कंट्रोल टीमें भेजी थीं।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…