इलैक्ट्रिक की तीन दुकानों का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
थाना जाटूसाना पुलिस ने तीन इलैक्ट्रिक की दुकानो का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान महेद्रगढ़ जिले के गाँव उच्ची भांडोर निवासी परमिन्दर उर्फ प्रवीण के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता सरजीत सिंह पुत्र श्री लक्ष्मीनारायण निवासी गाँव बेरली कलाँ ने पुलिस में शिकायत दी थी कि मेरी गाँव के बस स्टैण्ड पर हनुमान मदिर के पास मोहित इलैक्ट्रिक के नाम से दुकान है। गत 29 जनवरी को मैं दुकान बंद करके गया था। अगले दिन सुबह जब मैं दुकान पर आया तो दुकान का ताला टुटा हुआ था तथा दुकान मे रखा 40 किलो नया कोपर व 30 किलो पुराना कोपर स्क्रेफ, गन मैटल बुश एवम पितल व 1 बैटरी नही मिली। इसके अलावा सुनिल पुत्र श्री फतेहसिंह की बेरली स्टैण्ड स्थित दुकान से 85 किलो नया कोपर व 15 किलो पुराना कोपर स्क्रेप व पवन पुत्र महेन्द्र सिंह की मोतला कलाँ बस स्टैण्ड स्थित इलैक्ट्रिक की दुकान से दुकान का ताला तोड़कर 15 किलो नया कोपर व 10,000 रुपय नगद चोरी हुए मिले। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों का पता लगाकर एक आरोपी परमिन्दर उर्फ प्रवीण पुत्र जिलेसिंह निवासी ऊँची भांडोर जिला महेन्द्रगढ़ को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है।
ट्रेक्टर से शराब के ठेके को टक्कर मारकर सेल्समेन की हत्या का प्रयास करने तथा अवैध वसूली मांगकर ठेके से शराब व नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
थाना बावल पुलिस ने ट्रेक्टर से शराब के ठेके को टक्कर मारकर सेल्समेन की हत्या का प्रयास करने तथा अवैध वसूली मांगकर ठेके से शराब व नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव रसियावास निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दी थी कि मैं सर्वेश पुत्र श्री दुर्जन सिंह निवासी गोआसी जिला मैनपुरी यूपी का रहने वाला हूं और दो महीने से रसियावास गाँव में बने खटाणा वाईन के ठेके पर बतौर सैल्समेन लगा हुआ हूं। गत 16 जनवरी को संजय पुत्र सुरेन्द्र, जगबीर उर्फ जस्सु उर्फ गुज्जर पुत्र भूपसिंह निवासी रसियावास व काला निवासी नीमकाथाना राजस्थान तीनो नीले रंग के न्यु होलेण्ड ट्रेक्टर पर बैठकर ठेके पर आए और एक-एक बोतल अंग्रेजी शराब की फ्री में देने व हर सप्ताह दस हजार रुपये देने की मांग करने लगे। जब मैंने मना किया कि मुझे मेरे ठेकेदार सीताराम ने मना कर रखी है। इतना कहकर तीनो ने कहा कि तुझे रात में देखेंगे और ट्रेक्टर मे बैठकर चले गए। इसके बाद तीनों लड़के रात को उसी ट्रेक्टर पर बैठकर आए। उस वक्त ट्रेक्टर पर ट्राली भी लगी हुई थी। मैं ठेके के अन्दर बैठा हुआ था तथा ट्रेक्टर को संजय चला रहा था संजय ने ट्रेक्टर से ठेके को सीधी टक्कर मारी और साथ मे बेठे दो लडके जगबीर उर्फ गुर्जर व काला ने कहा कि आज सेल्समेन को खत्म कर दो और फिर संजय ने ट्रेक्टर को थोड़ा पीछे हटाया और दोबारा से ट्रेक्टर से मेरे को जान से मारने की नियत से शराब के ठेके को टक्कर मारते हुए ट्रेक्टर को ठेके के अन्दर घुसा दिया जिससे मैं बाहर गिर पड़ा। जिससे मुझे काफी चोटे भी आई और मैं गिर पड़ा। इस दौरान काफी शराब की पेटियां भी टूट गई तथा ठेके में काफी नुकसान हो गया। इसके बाद वो वहाँ से भाग गए। फिर मैने अपने ठेके के मालिक को फोन किया तो ठेका मालिक सीतराम मौके पर आया तथा जब शराब की पेटिया गिनी तो 10 पेटी शराब व ठेके के गल्ले से दस हजार रुपये वहाँ नहीं मिले। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। जांच में पुलिस ने आरोपियों का पता लगाकर मामले में संलिप्त एक आरोपी संजय पुत्र सुरेन्द्र निवासी रसियावास थाना बावल जिला रेवाड़ी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार करके अदालत से एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। उक्त आरोपी लूट के एक अन्य मामले में रेवाड़ी जेल में बंद था।
समर्सीबल मोटर व केबल चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
चोरी की गई मोटर व केबल बरामद, वारदात में इस्तेमल हुई मोटरसाईकिल भी ली गई कब्जा पुलिस में,थाना मॉडलटाउन के अंतर्गत सेक्टर 3 चौकी पुलिस ने समर्सीबल मोटर व केबल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से चोरी की गई समर्सीबल मोटर व केबल बरामद कर ली है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के कतोपुर निवासी राहुल कुमार व सचिन उर्फ धोलिया के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता रिषु यादव पुत्र श्री संजय यादव निवासी अनाज मंडी रेवाड़ी ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बतलाया कि मैंने अनाजमंडी स्थित अपनी दुकान में पानी का बोर किया हुआ है तथा उसमे समर्सिबल मोटर लगाई हुई है। सोमवार की सांय मैने देखा कि दो लड़के मेरी दुकान के साथ से मोटरसाईकिल पर सवार होकर कट्टे मे जिसमे आधी समर्सिबल मोटर बाहर दिखाई दे रही थी लेकर भाग गए। इसके बाद मैंने दुकान में जाकर देखा तो मेरे बोर की समर्सिबल मोटर व केबल वहाँ नही मिली जिसे मोटरसाईकिल सवार चोरी करके ले गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगाकर मामले में संलिप्त एक आरोपी राहुल कुमार पुत्र जगदीश कुमार निवासी कतोपुर जिला रेवाड़ी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुछ्ताछ के दौरान मामले में दूसरे आरोपी सचिन उर्फ धोलिया की संलिप्त्ता पाए जाने पर आज मंगलवार को दूसरे आरोपी सचिन उर्फ धोलिया पुत्र नरेश कुमार निवासी कतोपुर जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्ज़ा से चोरी की गई समर्सीबल की मोटर व केबल बरामद करके वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाईकिल भी कब्जा पुलिस में ली गई है।
शोरूम के सामने खड़ी मोटरसाईकिल को मास्टर-की की सहायता से खोलकर चोरी करने का प्रयास करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने शोरुम के सामने कर्मचारी की खङी मोटरसाईकिल को मास्टर-की की सहायता से खोलकर चोरी करने का प्रयास करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से मास्टर-की कब्जा में ली गई है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला संबल के गाँव अधनपुर निवासी महेश के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि टाटा मोटर्स प्रीमियम मोटोकोर्प इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के शोरूम के एचओडी एचआर एडमिन रघुवीर सिंह ने पुलिस में शिकायत दी थी कि कंपनी के शोरूम के सामने खड़ी कर्मचारियों की मोटरसाईकिलो में से एक स्पलेंडर मोटरसाईकिल को एक लड़का मास्टर-की की सहायता से खोलकर ले जाने का प्रयास कर रहा था। जिसे कम्पनी के गार्ड ने सतर्कता दिखाते हुए मौके पर ही काबू करके पुलिस को सूचित किया गया। सुचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपी का नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम महेश पुत्र चंद्रभान निवासी अधनपुर जिला संबल यूपी बतलाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामल दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पेट्रोलियम पाईप लाईन को क्षति पहुंचाकर तेल चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
थाना बावल पुलिस ने पेट्रोलियम पाईप लाईन को क्षति पहुंचाकर तेल चोरी करने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान यूपी के शामली जिले के कांदला निवासी अंकित के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता महेन्द्र सिंह पुत्र किरोरी लाल ने पुलिस में शिकायत दी थी कि मैं डेटर सिक्यूरिटी सर्विस ग्रुप में सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत हूं। मुझे हिन्दुस्तान पैट्रोलियम कोर्परेशन लिमिटटेड(एचपीसीएल) की पाईपलाईन की सुरक्षा का आर्डर मिला है। गत 09 अप्रैल को एचपीसीएल की पाईपलाईन CH NO- KMP971 पर तेल लीक का आलर्म आया था। जिसका सेक्योरिटी एजेंसी के गार्डस एवम् एचपीसीएल के अधिकारियो द्वारा निरीक्षण करके इसकी सुचना थाना बावल पुलिस को दी गई। सुचना मिलने पर थाने की टीम ने पाइप लाइन का निरीक्षण किया तथा लीक् हुए स्थान पर खुदाई के बाद पता चला की पाईपलाईन को क्षति पहुंचाई गई है। जिसके जारी पेट्रोलियम तेल की चोरी की जा रही थी। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। जाँच के दौरान पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त एक आरोपी अंकित पुत्र विनोद निवासी कांदला जिला शामली यूपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार करके अदालत से तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड लिया गया है।
सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
-आरोपी के कब्जा से एक चाकू बरामद, सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से एक चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी के आनंद नगर निवासी टिंकु के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि गस्त के दौरान पुलिस को सुचना मिली थी कि टिन्कु पुत्र ओमप्रकाश निवासी आनंद नगर रेवाड़ी जो अपने पास अवैध चाकू रखता है, जो आज भी अपनी सिल्वर रंग की वैगनार गाडी में चाकू रखकर सोहना टी प्वाईंट धारुहेडा पर खडा हुआ है। मिली सुचना के आधार पर जब पुलिस सोहना टी प्वाईंट पर पहुंची तो एक शख्स सिल्वर रंग की वैगनार गाड़ी के सामने खड़ा हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू करके उसका नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम टिंकु पुत्र ओमप्रकाश निवासी आनंद नगर रेवाडी बतलाया। जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जा से एक अवैध हथियार (चाक़ू ) बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दो अलग-अलग घरों से आभूषण व नकदी चोरी करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
-एक आरोपी को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार, थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने दो अलग-अलग घरों से आभूषण व नकदी चोरी करने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव मामडिया आसमपुर निवासी जोगेन्द्र उर्फ गिंडा के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता जेपीएस यादव पुत्र शेरसिंह निवासी गांव बूढपुर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बतलाया कि मैं किसी काम से हिसार गया हुआ था तथा गत 17 मई को मैं वापिस घर आया तो देखा की मेरे घर के एक कमरे का ताला टुटा हुआ था। इसके बाद कमरे के अंदर जाकर देखा तो तीन अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे तथा सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। मैंने सामान चैक किया तो उसमे एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पाजेब व एक मंगलसूत्र व 60000/- रूपये नकद चोरी हुए मिले।
इसी प्रकार एक अन्य मामले में शिकायतकर्ता उमेद सिंह पुत्र जय गोविन्द सिंह निवासी गाँव बूढपुर ने पुलिस में शिकायत दी थी कि गत 11 जून को मेरे घर से सोने का मंगलसूत्र, सोने की चैन, चांदी की दो अंगूठी, चांदी की कान की बाली, एक टार्च व 1 किलो देशी घी चोरी हुए मिले। पुलिस ने शिकायतकर्ताओं की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी तथा मामले में संलिप्त एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार करके उसके कब्जा से कुल 4000 रूपए बरामद किये थे। मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए थाना सदर पुलिस ने मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी जोगेंद्र उर्फ गिंडा पुत्र रमेश निवासी मामडिया आसमपुर जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है।
कर्मचारी द्वारा कम्पनी से तांबे के पार्ट्स चोरी करने के मामले में आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार
थाना कसौला पुलिस ने कंपनी के कर्मचारी द्वारा कम्पनी से तांबे के पार्ट्स चोरी करके ले जाने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला इटावा के गाँव नगरीया भगी निवासी आदित्य उर्फ चाचा के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता प्रमोद यादव ने पुलिस में शिकायत दी थी कि मैं एमएनआर हाईटेक प्राईवेट लिमिटेड कंपनी में एचआर एग्गेटीव पद पर तैनात हूं। हमारी कंपनी का कर्मचारी आदित्य गत 25 जुलाई को कंपनी से जाते वक्त अपने बैग मे ताम्बे के पार्टस चोरी करके ले जा रहा था तो सिक्योरीटी गार्ड ने उसे पकड लिया। तब उसने कहा कि यह पार्टस मै उच्च अधिकारियो से परमिशन लेकर जा रहा हुँ तथा इन पार्टस को कही बाहर दिखा कर आना है। तब वह सिक्योरीटी गार्ड को गुमराह करके ताम्बे के पार्टस चोरी करके ले गया। सिक्योरिटी गार्ड ने इस बारे में मुझसे पूछा तो मैंने बताया कि ताम्बे के पार्ट्स ले जाने की इजाजत मैंने नही दी। जिसके बाद मैंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना कसौला पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी कर्मचारी आदित्य उर्फ चाचा पुत्र बेचेलाल निवासी गाँव नगरीया भगी जिला इटावा यूपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…