रेवाड़ी

धारुहेडा नगरपालिका प्रधान के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर अधिकारियों की बैठक

निष्पक्ष व शांतिप्रिय तरीके से चुनाव कराना पहली प्राथमिकता: धनपत सिंह

राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने किया रेवाड़ी का दौरा

रेवाड़ी, धारूहेड़ा नगरपालिका के प्रधान पद के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय में राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के साथ चुनाव से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेते हुए तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगरपालिका प्रधान का उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराना आयोग की पहली प्राथमिकता है। इसके अलावा कोविड से संबंधित गाइडलाइन को मानते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आयोग प्रतिबद्ध है। राज्य चुनाव आयुक्त ने जिला उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के साथ जिला प्रशासन की बैठक में चुनाव संबंधित सभी विभागों की बैठक की और सभी अधिकारियों से उपचुनाव के विषय के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने बैठक में एसपी अभिषेक जोरवाल से भी कानून व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने की सबसे पहले शर्त यही है कि जिले में कानून व्यवस्था सही रहे, इसके अलावा चुनाव के वक्त कोई भी अप्रिय घटना ना हो इन सभी बातों को लेकर भी एसपी अभिषेक जोरवाल से फीडबैक लिया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव किसी भी वक्त घोषित हो सकते हैं, ऐसे में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करना जरूरी है।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago