धारूहेड़ा के सेक्टरों का पानी अब साफ होकर साहबी बैराज में पहुंचेगा। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर-4 व 6 के सीवरेज के पानी को विभाग की ओर से सेक्टर की ग्रीन बेल्ट में ही बनाए गए पांच एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से ट्रीट किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने ढाई करोड़ की लागत से हाउसिंग बोर्ड में बने एसटीपी से पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया है। अब दिल्ली-जयपुर हाईवे की सड़क को क्रॉस करने के लिए काम जारी है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।
अभी नालों व सेक्टर की ग्रीन बेल्ट में छोड़ रहे पानी
गौरतलब है कि धारूहेड़ा सेक्टर-4 व 6 के सीवरेज पानी को लेकर बनाए गए ट्रीटमेंट प्लांट में अभी तक ट्रीटेड पानी को सेक्टर की ग्रीन बेल्ट व औद्योगिक क्षेत्र के नालों व खाली जगहों पर छोड़ा जाता रहा है। जिससे इन जगहों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से आमजन को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। लेकिन अब इस सीवरेज के पानी को साहबी में छोड़े जाने को लेकर विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। कुछ ही दिनों में इस पानी को साहबी में छोड़ दिया जाएगा।
इसलिए देरी…
राष्ट्रीय राजमार्ग व आईजीएल गैस की पाइप लाइन को क्रॉसिंग करने के लिए विभाग को अनुमति मिलने में देरी की वजह से अभी तक पानी को साहबी बैराज में डालने के लिए देरी हो रही थी। अब अनुमति मिलने पर खुदाई करके पाइप लाइन को पहले बिछाई जा चुकी लाइन से जोड़ा जा रहा है।
कॉलोनियों का पानी पहले ही किया जा रहा ट्रीट
धारूहेड़ा नपा के अंतर्गत आने वाली सभी अधिकृत कॉलोनियों को सीवरेज से जोड़ कर गांव खरखड़ा में जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से पहले ही साहबी में ट्रीट करके छोड़ा जा रहा है।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…