रेवाड़ी, 25 जुलाई : पंजाबी सभा रेवाड़ी की ओर से शहर के किशन लाल पब्लिक कालेज में पौधरोपण अभियान चलाया गया, मुख्यातिथि के रूप मे नगर परिषद के उपप्रधान श्याम सुंदर चुघ ने त्रिवेणी लगाकर अभियान की शुरूआत की। अभियान के दौरान कालेज परिसर में विभिन्न प्रकार के 111 पौधे रोपित किये गए। विशिष्टातिथि पीईबी के प्रधान राजीव गुप्ता व कालेज प्राचार्य डा. अभय सिंह ने भी पौधे रोपित किये। पंजाबी समाज के प्रधान एडवोकेट सचिन मलिक ने कहा कि इंसान को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। क्योंकि लकड़ी ही ऐसी वस्तु है तो जन्म से लेकर मृत्यु होने तक इंसान का साथ देती है। कोरोनाकाल में पर्यावरण को हो रहे नुकसान को केवल पौधारोपण से ही पूरा किया जा सकता है।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…