CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ी

पुलिस कान्स्टेबल की परीक्षा की तैयारियों के लिए हुई बैठक

परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्लान बनाकर करें तैयारी: डीसी

रेवाड़ी, 27 जुलाई   हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 7 व 8 अगस्त 2021 को आयोजित होने वाली पुलिस कान्स्टेबल की लिखित परीक्षा हेतु आज जिला सचिवालय सभागार में तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पूर्व में भी जिला में परीक्षा केन्द्र बनाएं गए है। जिस प्रकार से पूर्व में परीक्षाओं का सफल संचालन हुआ है उसी प्रकार इस बार भी इस परीक्षा का सफल संचालन हो इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी प्लान बनाकर तैयारी करें। डीसी ने कहा कि जिन-जिन स्कूल व कॉलेजों में परीक्षा केन्द्र बनाएं जाने है, उन सभी स्कूल व कॉलेजों की सूची फाईनल की जाएं।
उपायुक्त ने कहा कि जिला के परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक पुलिस कान्स्टेबल की परीक्षा आयोजित करने के लिए आयोग द्वारा स्पष्टï रूप से नियमावली तैयार की गई है, परीक्षा डयूटी में तैनात सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि एचएसएससी द्वारा जारी नियमावली का सही ढंग से अनुपालन हो। डीसी ने बताया कि पुरूष कान्स्टेबल की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न करवाने और परीक्षा केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम कोसली होशियार सिंह को ओवर आल इंजार्ज नियुक्त किया गया है। डीसी यशेन्द्र सिंह ने उक्त परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों से आह्वïान किया है कि वे कोविड-19 के मद्देनजर मास्क अवश्य पहनकर आएं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के विकास दहिया ने बताया कि 7 व 8 अगस्त को आयोजित होने वाली पुलिस कान्स्टेबल की परीक्षा दो सत्र में आयोजित की जाएगी जिसमें प्रात:कालीन सत्र में प्रात: 10:30 बजे से 12 बजे तक तथा सायंकालीन सत्र में दोपहर बाद 03:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि प्रात:कालीन सत्र में परिक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर प्रात: 8:30 बजे से 9:30 बजे के बीच में रिपोर्ट करनी होगी, वहीं सायंकालीन सत्र में परिक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर दोपहर बाद 1:00 बजे से 2:00 बजे के बीच में रिपोर्ट करनी होगी, अन्यथा परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। बैठक में एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम रोहित कुमार, डीएसपी अमित भाटिया, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के प्रतिनिधि सहित बनाएं गए परीक्षा केन्द्रों के अधीक्षक भी उपस्थित रहें।

Pankaj

Tags

Related Articles

Back to top button