रेवाड़ी

बरसात से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दे सरकार : चिरंजीव राव

'राजनीति अपनी जगह है, और लोगों की समस्याएं अपनी जगह'

रेवाडी, बरसात से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग करते हुए रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि बरसात के कारण रेवाडी जिले में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सरकार इन फसलों की विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को तुरंत मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते आज किसानों पर आर्थिक बोझ और बढ़ गया है। बहुत से किसानों ने जमीन ठेके पर ले रखी है, उन किसानों का ज्यादा नुकसान है। बाजरा, कपास, गुवार, डांचा व अन्य फसलें भी बरसात की भेंट चढ़ गई है। ऐसे हालात में किसानों को राहत देते हुए सरकार को बिना देरी मुआवजे का ऐलान करना चाहिए।
                    विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि जिले में मैं ही विपक्ष का विधायक हूं, इसलिए मैं ही जनता की आवाज उठा सकता। सत्ता पक्ष तो मजबूर है, वो तो बोल ही नही सकते। लेकिन राजनीति अपनी जगह होती है और लोगों की समस्याएं अपनी जगह। इसलिए किसानों के लिए तो सभी को एकजुट होना चाहिए, चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखता हो।  राव ने कहा कि जिले के दर्जनों गांवों में जलभराव के कारण सैकड़ों एकड़ फसल नष्ट हो गई है। बीते दिनों हुई बरसात से किसानों की खरीफ की उक्त फसलों में नुकसान होने से किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। इसी कारण किसानों को चारे की कमी का डर भी सता रहा है। पशुपालकों का कहना है खरीफ की फसल नष्ट होने से वह पशुओं को क्या खिलाएंगे। किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया है। इस बार भारी बरसात से फसलों को अधिक नुकसान पहुंचा है। ऐसे में सरकार को तुरंत गिरदावरी करानी चाहि ताकि किसानों को मुआवजा मिल सके।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago