रेवाड़ी
बाजारों में सीसीटीवी कैमरे न होने पर विधायक ने उठाए सवाल, नगर परिषद पर लगाए भ्र्ष्टाचार के आरोप
आभूषण व्यापारी से मुलाकात कर विधायक ने की एसपी से बात

रेवाड़ी : बीती रात रेवाड़ी के कटला बाजार में ताला तोड़कर ज्वेलरी शॉप से लाखों के आभूषण चोरी होने की घटना के बाद व्यापारियों में पुलिस के प्रति रोष है। इसी को लेकर विधायक चिरंजीव राव ने दुकान पर जाकर आभूषण व्यापारी से मुलाकात की और पुलिस अधीक्षक से बात कर इस मामले में तुरंत एक्शन लेने को कहा। पत्रकारों से बातचीत में विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि कोरोना की मार के चलते व्यापार पहले ही ठंडा पड़ा है। ऐसे में चोरी की घटनाएं रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत है। वहीं उन्होंने नगर परिषद के दावों पर भी सवाल उठाए कि भारी भरकम राशि खर्चने के बावजूद शहर के बाजारों में सीसीटीवी कैमरे न होना अपने आपमे है, जोकि नगर परिषद में भ्रष्टाचार को उजागर करता है। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि शहर में इस तरीके की यह पहली वारदात नहीं है इससे पहले भी चोरी की बहुत से वारदात हो चुकी हैं, पुलिस प्रशासन को इस पर सख्ती से कार्रवाई करनी पड़ेगी अन्यथा वारदातों को अंजाम देने वालों के हौसले और बढ़ेंगे! विधायक ने कहा कि पुलिस को शहर में गश्त बढ़ाने और हर चौक चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की जरूरत है! उन्होंने कहा कि अगर समय रहते चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो इस तरह की वारदातें लगातार होती रहेंगी। उधर, चोरी की इस घटना के
साथ ही एक आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। तस्वीरों में दिखाई दे रहा ये वही शख्स है, जो चोरी की घटना के वक्त घटनास्थल पर मौजूद था। इस मौके पर उनके साथ पार्षद मोनू राव, सराफा बाजार के प्रधान नीरज सोनी इत्यादि मौजूद रहे!




