रेवाड़ी

बाजारों में सीसीटीवी कैमरे न होने पर विधायक ने उठाए सवाल, नगर परिषद पर लगाए भ्र्ष्टाचार के आरोप

आभूषण व्यापारी से मुलाकात कर विधायक ने की एसपी से बात

रेवाड़ी : बीती रात रेवाड़ी के कटला बाजार में ताला तोड़कर ज्वेलरी शॉप से लाखों के आभूषण चोरी होने की घटना के बाद व्यापारियों में पुलिस के प्रति रोष है। इसी को लेकर विधायक चिरंजीव राव ने दुकान पर जाकर आभूषण व्यापारी से मुलाकात की और पुलिस अधीक्षक से बात कर इस मामले में तुरंत एक्शन लेने को कहा। पत्रकारों से बातचीत में विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि कोरोना की मार के चलते व्यापार पहले ही ठंडा पड़ा है। ऐसे में चोरी की घटनाएं रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत है। वहीं उन्होंने नगर परिषद के दावों पर भी सवाल उठाए कि भारी भरकम राशि खर्चने के बावजूद शहर के बाजारों में सीसीटीवी कैमरे न होना अपने आपमे है, जोकि नगर परिषद में भ्रष्टाचार को उजागर करता है। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि शहर में इस तरीके की यह पहली वारदात नहीं है इससे पहले भी चोरी की बहुत से वारदात हो चुकी हैं, पुलिस प्रशासन को इस पर सख्ती से कार्रवाई करनी पड़ेगी अन्यथा वारदातों को अंजाम देने वालों के हौसले और बढ़ेंगे! विधायक ने कहा कि पुलिस को शहर में गश्त बढ़ाने और हर चौक चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की जरूरत है! उन्होंने कहा कि अगर समय रहते चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो इस तरह की वारदातें लगातार होती रहेंगी। उधर, चोरी की इस घटना के

साथ ही एक आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। तस्वीरों में दिखाई दे रहा ये वही शख्स है, जो चोरी की घटना के वक्त घटनास्थल पर मौजूद था। इस मौके पर उनके साथ पार्षद मोनू राव, सराफा बाजार के प्रधान नीरज सोनी इत्यादि मौजूद रहे!

Pankaj

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

3 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago