CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ी
Trending

रेवाड़ी में आज 29 सेंटरों पर लगेगी वैक्सीन

पहली के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी, दूसरी ऑफलाइन लगेगी

रेवाड़ी नागरिक हॉस्पिटल को छोड़कर सभी जगह कोविशिल्ड की डोज लगाई जाएंगी। नागरिक अस्पताल में कोविशील्ड व कोवैक्सीन दोनों लगेगी। सेंटर भी बढ़ाकर 29 कर दिए है। यहां पहली और दूसरी दोनों डोज लगवाई जा सकती है। पहली डोज के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है जबकि दूसरी डोज ऑफलाइन ही लगेगी। रेवाड़ी जिले में आज एक -दो नहीं, बल्कि सभी सेंटर पर वैक्सीन की डोज लगेगी।  अभी तक एक दिन बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन और फिर 3 दिन धीमी गति से वैक्सीन की डोज लगाई जा रही है। एक दिन पहले बुधवार को सिर्फ एक हजार डोज लगी थी। आज को रेवाड़ी नागरिक अस्पताल, सीएचसी गुरावडा, एसडीएच कोसली, सीएचसी बावल, सीएचसी खोल, मीरपुर, नाहड़, पीएचसी जाटूसाना, डहीना, फतेहपुरी, संगवाडी, कसौला, भोतवास अहीर, सीहा, गंगायचा अहीर, भाड़ावास, धारूहेड़ा, गुड़ियानी, बव्वा, यूपीएचसी आकेड़ा, राजीव नगर, कुतुबपुर आदि सेंटर पर वैक्सीन की डोज लगेगी।

Pankaj

Related Articles

Back to top button