रेवाड़ी

वास्तव में इन बच्चों का हौंसला देखने लायक है..

विधायक ने विकलांग बच्चों का बढाया मनोबल

रेवाडी- छिपटवाडा मोहल्ले के रहने वाले विकलांग बच्चों राजन और साजन ने अपनी विकलांगता को कमजोरी न बनाकर अपनी ताकत बनाया है। जो विकलांग बच्चे हिम्मत हार कर दूसरों पर आश्रित हो जाते हैं या फिर भीख मांगने लग जाते हैं। इसके बिल्कुल विपरित इन बहादूर बच्चों ने पतंग का काम शुरू किया है और सोशल मीडिया के माध्यम से अपना प्रचार भी कर रहे हैं। जैसे ही रेवाडी विधायक चिरंजीव राव को इस बात का पता चला वे तुरंत विकलांग बच्चों का हौंसला बढाने के लिए उनके पास पंहूचे और उनसे न केवल पतंग खरीदी बल्कि उन्होंने भी अपने फेसबुक और टिवट्र अकाउंट पर अपील करी कि जिस किसी को पतंग खरीदनी हैं वे राजन और साजन से ही लें और इन बच्चों की इस मुहिम को आगे बढाऐं।विधायक चिरंजीव राव ने बताया कि राजन और साजन दोनों बच्चे विकलांग हैं और इनके माता-पिता ह्रदय के रोग से ग्रस्त हैं। ऐसे में इन दोनों बच्चों ने घर की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है। ये घर से ही अपना काम करते हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से अपना प्रचार भी करते हैं। राव ने बताया कि ये सिर्फ पतंग का ही काम नही करते हैं बल्कि अब आगे राखी भी बनाएगें। इसी तरह से सीजन के हिसाब से ये अपना व्यापार करते हैं। इसके अलावा इन बच्चों ने निशुल्क पानी की प्याऊ भी लगा रखी है सभी आने जाने वालों को ये पानी पिलाते हैं। वास्तव इन बच्चों को हौंसला देखने लायक है। इसलिए मेरी अन्य बच्चों जो विकलांग हैं उनसे अपील है कि वे भी इस तरह से अपने हौंसले को न तोडें और इस तरह से कार्य करें। वहीं राजन और साजन ने भी विधायक चिरंजीव राव का धन्यवाद किया कि वे उनका हौंसला बढाने के लिए आए हैं।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago