रेवाड़ी

शहीदों के नाम पर राजनीति करना ही रामपुरा हाउस का मुख्य उद्देश्य – डॉ राजपाल यादव

इनेलो जिला प्रधान डॉक्टर राजपाल यादव ने आज की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि अहीर कॉलेज विवाद में मीडिया से रूबरू होने के लिए आए संपूर्णानंद पर मीडिया सेंटर परिसर में ही हमला करना सोची समझी चाल थी जो कि इस मामले को दबाना चाहते थे उनके मंसूबे कामयाब नही होंगे। आज हर व्यक्ति जानता है। अहीर कॉलेज किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि इस इलाके के लोगों ने पाई पाई जोड़ कर यह शिक्षण संस्थान को खड़ा किया था लेकिन आज कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ की पूर्ति व जमीन को हड़पने की नियत से इस शिक्षण संस्थान को एक निजी संस्थान बना कर छोड़ दिया। अब जब उनकी पोल खुलने लगी है तो उनके नुमाइंदे बेबुनियाद आरोप लगाकर लोगों को गुमराह करने लगे हैं। जबकि हकीकत यह है की अहिर कॉलेज किसी व्यक्ति विशेष की जागीर नहीं है। बल्कि इस इलाके के लोगों ने अपनी गाड़ी खून पसीने की कमाई से अपनी श्रद्धा के अनुसार रुपया पैसा देकर ई शिक्षण संस्थान खोला था ताकि इस इलाके में शिक्षा का स्तर बढ़ सके। वहीं जिस प्रकार संपूर्णानंद पर हमला हुआ है बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है यह इसकी जितनी कड़े शब्दों में निंदा की जाए वह कम है। इस प्रकार के हमले बेलगाम कानून व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं।वही शहीदी दिवस रैली पर बोलते हुए इनेलो जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव ने कहा कि राव इंदरजीत सिंह आज अपना जनाधार खो चुके हैं और जब से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस इलाके में कदम रखा है वह बौखला गए और अपना जनाधार बचाने के लिए लोकसभा क्षेत्र से बाहर रैली कर रहे हैं क्योंकि यहां के लोग तो उनकी हकीकत जान चुके हैं अब दूसरी जिले के लोगों को गुमराह करने के लिए यह रैली कर रहे हैं असल में शहीदों के नाम पर राजनीति करना ही रामपुरा हाउस का मुख्य उद्देश्य रहा है। जबकि असल में शहीदों का सम्मान करने का काम इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ने किया है जो चाहे इनेलो पार्टी सत्ता में हो या विपक्ष में हो उसने शहीदी दिवस के रूप में शहीदों का सम्मान करने का काम किया।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

3 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago