| श्रावण का महीना, भोलेनाथ को शीतलता प्रदान करता है भोले बाबा को सावन के महीने में ठंडक मिलती है, जी हा… कहा जाता है कि भोलेनाथ को सावन का महीना इसलिए भी प्रिय है क्योंकि, सावन के महीने में सबसे ज्यादा बारिश होने के आसार रहते हैं जो भोलेनाथ के गर्म शरीर को ठंडक प्रदान करता है. भगवान शिव ने खुद सनतकुमारों को श्रावण मास की महिमा बताई थी. कर्क राशि में सूर्य के प्रवेश के साथ ही सावन का महीना प्रारंभ हो जाता है. सूर्य गरम है और चंद्र ठंडक प्रदान करता है, इसलिए सूर्य के कर्क राशि में आने से मौसम ठंडा हो जाता है और तेज बारिश होने लगती है. इसीलिए भगवान शंकर को सावन का महीना इतना प्रिय है. | पार्वती जी ने शिव को पाने के लिए श्रावण माह में ही किया था कठोर व्रत अपने पिता दक्ष के घर माता सती ने योग की शक्ति से अपना शरीर त्याग दिया था. इसके बाद उन्होंने पृथ्वीलोक पर हिमालय में पार्वती के रूप में जन्म लिया. पति के रूप में भोलेनाथ को पाने के लिए पार्वती जी ने बेहद कठिन व्रत रखा था. इस दौरान एक पत्ती तक भी ग्रहण करने वाली पार्वती को अपर्णा नाम से भी जाना गया. इस कठोर तपस्या के बाद उन्हें भगवान शिव पति के रूप में प्राप्त हुए. ये व्रत माता पार्वती ने श्रावण माह में ही किया था. इसीलिए सावन का महीना उन्हें विशेष रूप से प्रिय है. ये माना जाता है कि सावन के महीने में भोलेनाथ की पूजा करने से वो जल्द प्रसन्न होते हैं. |
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…