देश/विदेश

सिंघु बॉर्डर हत्याकांड : लखबीर की हत्या में शामिल थे 3 और निहंग, रिमांड में चारों आरोपियों ने उगले नाम |

हरियाणा में सोनीपत जिले के सिंघु बॉर्डर पर पिछले हफ्ते हुई पंजाबी युवक लखबीर सिंह की नृशंस हत्या से जुड़े मामले में पुलिस को 3 और लोगों की तलाश है। इन तीनों के नाम सरेंडर कर चुके 4 निहंगों ने पूछताछ में पुलिस को बताए हैं। पुलिस की टीमें मंगलवार को इन तीनों की तलाश में सिंघु बॉर्डर पर कई डेरों में पहुंची मगर वे हाथ नहीं आए।इस बीच पुलिस ने सरेंडर करने वाले निहंग भगवंत सिंह और गोविंदप्रीत के कुछ और कपड़े भी उनके डेरे से अपने कब्जे में ले लिए हैं। मंगलवार को सोनीपत पुलिस ने चारों आरोपियों को साथ ले जाकर कुछ स्थानों की निशानदेही भी करवाई।

सिंघु बॉर्डर पर 15 अक्टूबर को, दशहरे वाली सुबह हुई लखबीर सिंह की हत्या के मामले में 4 निहंग नारायण सिंह, सरबजीत सिंह, भगवंत सिंह और गोविंदप्रीत पुलिस के सामने सरेंडर कर चुके हैं। वारदात की कड़ियां जोड़ने के लिए पुलिस इन चारों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। चारों निहंगों ने पूछताछ में बताया कि इस वारदात में उनके साथ 3 और लोग भी शामिल थे।

ये तीनों निहंग ही हैं और सिंघु बॉर्डर पर उनके साथ डेरे में ही रहते हैं। निहंगों ने इन तीनों के नाम भी पुलिस अफसरों को बताए मगर उसका खुलासा नहीं किया गया। मंगलवार को इन तीनों को पकड़ने के लिए कुंडली थाना पुलिस की एक टीम सिंघु बॉर्डर पर निहंगों के डेरे में पहुंची, लेकिन तीनों वहां नहीं मिले।

चार निहंगों से कराई वारदात स्थल की निशानदेही
मंगलवार को निहंगों के डेरे से पुलिस टीमों ने भगवंत सिंह और गोविंदप्रीत के जो कपड़े बरामद किए, वह खून से सने हुए थे। पुलिस ने इन्हें सील कर फोरेंसिक लैब भिजवा दिया। फोरेंसिक जांच में पता लगाया जाएगा कि कपड़ों पर लगा खून लखबीर सिंह का ही है या नहीं?

सोनीपत के एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। जिन तीन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनकी तलाश की जा रही है और इन्हें बहुत जल्दी पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने चारों निहंगों को साथ ले जाकर कई स्थानों की निशानदेही करवाई है। पुलिस बारीकी से सबूत जुटा रही है।

Pankaj

Pankaj

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago