हरियाणा रथ विशेष : रेवाड़ी। हिन्दू धर्म में दिवाली के अवसर पर सोना-चांदी खरीदने को शुभ माना जाता है, किन्तु कुछ ज्वैलर्स इस मौके का लाभ उठाकर सोना-चांदी में ग्राहकों को जमकर चूना लगा देते है। जो ग्राहक ज्वैलर्स पर आंख मंूदकर भरोसा करके उनसे सोना-चांदी खरीदता है और बाद में जब आभूषणों में मिलावट की बात पता चलती है तो उनके पास पछताने के अलावा कोई चारा नही होता है जबकि दूसरी ओर मिलावट करने वाला ज्वैलर्स ग्राहक की जेब काटकर मोटा मुनाफा कमा चुका होता है। सोना-चांदी में कितना भारी मुनाफा ज्वैलर्स कमा रहे है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जो ज्वैलर्स किसी कोने में छोटी सी दुकान करके बैठा था, थोड़े ही समय बाद किसी अन्य स्थान अथवा उसी जगह पर उसका आलिशान शोरूम बन जाता है। जबकि इसके विपरित जो ग्राहक इनसे सोना-चांदी इनवेस्टमैंट के उद्देश्य से खरीदता है, उन्हे मार्किट में सोना-चांदी की वह कीमत भी नही मिल पाती है जो उसने इसे खरीदने में खर्च की थी। इसका बड़ा कारण है सोने-चांदी में मिलावट का खेल। जब ग्राहक जरूरत के समय सुरक्षित रखे हुए सोने-चांदी को बेचने के लिए बाजार में निकलता है, तब जाकर उसे मालूम होता है कि ज्वैलर्स ने जो सोना-चांदी सौ प्रतिशत शुद्धता की गारंटी के साथ उसे बेचा था, उसमें तो खोट है। यदि ग्राहकों के अनुभव को सही माने तो रेवाड़ी शहर में भी ऐसे बहुत से ज्वैलर्स है जिनसे खरीदे हुए जेवरों में ना केवल खोट निकली है अपितु जब भी उन्हे मौका मिलता है सरकार को भी टैक्स में जमकर चूना लगा देते है।
जब कोई ग्राहक सोना-चांदी किसी ज्वैलर्स की दुकान से खरीदता है तो उसे यकीन दिलाया जाता है कि इसमें कोई मिलावट नही है। जरूरत के समय अमूमन ग्राहक अपना सोना उसी ज्वैलर्स को बेचने के लिए जाता है जिससे वह खरीदता है और इसमें ज्वैलर्स को कोई परेशानी नही होती है। किन्तु यदि ग्राहक उसी सोने को किसी अन्य ज्वैलर्स के पास बेचने जाये तो उसकी असली परख सामने आती कि उसमें कितनी मिलावट है और उसकी वास्तविक बाजारी कीमत कितनी है। यदि कहा जाये कि पहले बहुत से ज्वैलर्स मिलावटी सोना बेचकर बिना ब्याज ग्राहकों की पूंजी का उपयोग करते है तो कुछ गलत नही होगा। इसको ऐसे समझा जा सकता है कि यदि कोई ग्राहक 50 हजार का सोना खरीदता है और मिलावट की स्थिति में उसकी असल कीमत ३5 हजार ही बनती है तो ऐसा सोना बेचकर ज्वैलर्स बड़े आराम से 15 हजार रूपये ग्राहक की जेब से बिना ब्याज निकाल लेता था। भविष्य में यदि वह ग्राहक उसी ज्वलैर्स के पास सोना बेचने वापिस जाता है तो उस ज्वलैर्स को सोने की वर्तमान कीमत अनुसार एक ग्राम की कटौती करके लगाने में कोई दिक्तत नही होती है क्योकि वह पहले ही उस ग्राहक की जेब से 15 हजार रूपये फिजूल के प्राप्त कर चुका होता है। ग्राहक को असलियत का सामना तब पता चलता है, जब वह इसे किसी अन्य दुकान पर जाकर बेचता है अथवा इसकी परख किसी विश्वसनीय ज्वलैर्स से व लैब से करवाता है।
हॉल मार्क व टेस्ट लैब के कारण मजबूरी बना शुद्धसोना जब से सोने पर हॉल मार्क अनिवार्य कर दिया है तब से ज्वैलर्स के लिए सोने की शुद्धता को बनाये रखना मजबूरी हो गया है, क्योंकि हॉल मार्क में नियत किया हुआ है कि सोना 92 प्रतिशत शुद्ध होना ही चाहिए। कहावत है कि चोर चोरी से जाये पर हेराफेरी से नही जाये। |
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…