धर्म

4 अगस्त को है कामिका एकादशी, यह कथा जरूर पढ़े या सुने

सावन महीने में पड़ने वाली एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह एकादशी श्रावण मास की कृष्ण पक्ष तिथि को पड़ रही है। बता दें, कि इस बार कामिका एकादशी 4 अगस्त 2021 को पड़ रहा है। ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है। तो आइए जानते हैं आज कामिका एकादशी की व्रत कथा।

कामिका एकादशी व्रत कथा – बहुत समय पहले एक गांव में पहलवान रहता था। पहलवान नेक दिल का आदमी था लेकिन उसका स्वभाव बहुत क्रोध करने वाला था। इसी वजह से आए दिन उससे किसी न किसी की बहस हो जाती थी। एक दिन पहलवान ने एक ब्राह्मण से झगड़ा कर लिया। उसके ऊपर क्रोध इतना हावी हो गया कि उसने ब्राह्मण की हत्या कर दी। जिसकी वजह से उस पर ब्राह्मण हत्या का दोष लग गया। इस दोष से बचने और पश्चाताप के लिए वह ब्राह्मण के दाह संस्कार में शामिल होने गया। लेकिन पंडितों ने उसे वहां से भगा दिया। पंडितों ने ब्रह्माण की हत्या का दोषी मानकर पहलवान का समाजिक बहिष्कार कर दिया। ब्राह्मणों ने पहलवान के यहां सभी धार्मिक कार्य करने से मना कर दिया। सामाजिक बहिष्कार से परेशान होकर पहलवान ने एक साधु से पूछा कि वह कैसे इस दोष से मुक्त हो सकता है। इस पाप से बचने का उपाय जानना चाहा। साधु ने पहलवान को कामिका एकादशी का व्रत करने की सलाह दी। साधु के कहने पर पहलवान ने कामिका एकादशी व्रत का विधि विधान से पालन किया। एक दिन रात पहलवान भगवान विष्णु जी मूर्ति के पास सो रहा था। उसे नींद में भगवान विष्णु के दर्शन हुए और उसने सपने में देखा कि भगवन उसे ब्राह्मण हत्या के दोष से मुक्त कर दिया है। उसी दिन से कामिका एकादशी व्रत रखने का प्रचलन हो गया।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago