CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
देश/विदेशस्वास्थ्य

Corona Updates : देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के आए 45083 नए केस, 460 लोगों की मौत

केरल में हालात चिंताजनक

देश में कोरोना की दूसरी लहर अबतक पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। आज सुबह जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 45083 नए केस सामने आए हैं जबकि 460 लोगों की मौतें हुई है। अच्छी बात ये है कि कल के मुकाबले आज नए मामलों की संख्या में कमी आई है। लेकिन चिंता की बात ये हैं कि देश में पिछले दो महीने से दैनिक मामले लगभग स्थिर हो गए हैं।  इससे पहले शुक्रवार को देश में कोरोना के 46759 नए मामले सामने आए थे जबकि 509 लोगों की मौतें हुई थी।

देशभर में कोविड संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब तीन करोड़, 26 लाख, 95 हजार 30 हो गई है। देश में कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 4,37,830 हो गई है। फिलहाल देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,68,558 हो गई है

Tags

Related Articles

Back to top button