
देश में Coronavirus की दूसरी लहर का कहर स्थिर है. रोजाना 25 से 35 हजार के बीच नए केस सामने आ रहे हैं. इस दौरान, कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी घटा है. शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में 35,342 नए केस दर्ज किए गए हैं. इस दौरान, 483 मरीजों की जान गई है.
अब तक देश में 3,04,68,079 लोग कोरोना को हराने में कामयाब हुए हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान 38,740 मरीज ठीक हुए हैं. पिछले 24 घंटे में नए मामले के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजोें की संख्या अधिक रही. भारत में एक्टिव केस 4,05,513 रह गए हैं,
अपडेट्स: महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें
देश में कोरोना से अभी तक कुल 4,19,470 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,31,038, कर्नाटक के 36,293, तमिलनाडु के 33,838, दिल्ली के 25,040, उत्तर प्रदेश के 22,743 और पश्चिम बंगाल के 18,040 लोग थे. स्वास्थ्य मंत्रालय का मुताबिक अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं.




