CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ीहरियाणा
Trending

भाजपा पार्टी से 4 लोग निष्कासित- पार्टी ने की अनुशासनाम्तक कार्यवाही, देखे क्यों

संदीप बोहरा, दिनेश राव, रामनिवास प्रजापत व खेमचंद सैनी को पार्टी से किया गया निष्कासित

भाजपा-जजपा के संयुक्त प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर पार्टी ने की अनुशासनाम्तक कार्यवाही

धारूहेड़ा नगरपालिका चैयरमेन पद के लिए संयुक्त भाजपा-जजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर पार्टी से 4 लोगों को निष्कासित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा रेवाड़ी जिला अध्यक्ष मा0 हुकमचंद यादव ने बताया कि भाजपा व जजपा ने धारूहेड़ा नगरपालिका चैयरमेन पद के लिए अपना संयुक्त उम्मीदवार मैदान में उतारा है परंतु पार्टी के ही 4 लोगों ने पार्टी की बात न मानते हुए पार्टी के खिलाफ जाकर धारूहेड़ा नगरपालिका चैयरमेन पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। जिस पर प्रदेश की अनुशासन समिति की सिफारिश पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर पार्टी से चारों संदीप बोहरा, दिनेश राव, रामनिवास प्रजापत व खेमचंद सैनी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होने बताया कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को हाईकमान के आदेशों की पालना करनी चाहिए।

Tags

Related Articles

Back to top button