
आज रेवाड़ी के वृन्दा गार्डन में इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री चौ ओमप्रकाश चौटाला ने कार्यकर्ता मिलन समारोह में शिरकत की। इनेलो सुप्रीमो ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब इनेलो की सरकार थी 2300 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में छोड़े थे। आज बीजेपी सरकार की नाकामी की वजह से हर बच्चे पर एक लाख का कर्जा कर दिया। इनेलो की सरकार ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत हर गाँव मे जाकर उनकी समस्या सुनी और वही पर उसका समाधान करने का काम किया लेकिन आज की सरकार की हालत ऐसी है कि वो अपने हलके में नही घुस सकते । मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर उसके हलके में नही उतरने दिया ये सब सरकार की नाकामी की वजह से हुआ और जनता का गुस्सा अब सड़क पर आने लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे जेल जाने के बाद स्वार्थी किस्म के लोगो ने पार्टी को तोड़ने का काम किया लेकिन वफादार कार्यकर्ताओं ने पार्टी को बचाये रखा । जो लोग बरगलाने पर पार्टी छोड़ गए थे आज वो वापिस आने को बेताब है।
चौटाला ने किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि तीन काले कानून की वजह से 9 महीने से किसान सड़को पर बैठे है लेकिन सरकार उनकी सुन नही रही आये दिन सरकार किसानों के विरुद्ध कानून बना रही है। किसानों से सरकार को बात करनी चाहिए लेकिन बात करने की बजाय उनपर लाठीचार्ज कर आंदोलन को कुचलने के प्रयास किया जाता है।उनका मकसद किसान और किसानी दोनों को ख़त्म करने का है और सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुँचाना चाहती है । जनता इस सरकार से परेशान हो चुकी ओर इनेलो पार्टी की सरकार बनाना चाहती है क्योंकि हमने अपने शासनकाल में अच्छे काम किये हैं। यही नही इनेलो पार्टी के विधायक अभय चौटाला ने किसानों के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दिया ताकि किसानों की आवाज को बुलन्द किया जा सके । इसके साथ 6 महीने के अंदर चुनाव कराने चाहिए लेकिन सरकार आज डरी हुई है और बेवज़ह ऐलनाबाद उपचुनाव को टाल रही है। गठबंधन सरकार को अपनी सत्ता खोने डर है लेकिन कब तक बचेंगे इनको जनता के बीच जाना ही पड़ेगा और जनता इनको सबक सिखाने का काम करेंगी। इनेलो सुप्रीमो में ने कहा कि 3206 अध्यापको को नोकरी देने के नाम पर मुझे 10 साल की सजा भुगतनी पड़ी । अबकी बार सरकार बनने पर हर पढ़े लिखे को उनकी योग्यता के आधार पर नोकरी देने का काम करेँगे चाहे इसके बाद मुझे फाँसी क्यो न हो जाये। इसके साथ ही चौटाला ने 25 सितम्बर को जींद में होने वाली ताऊ देवीलाल के जन्मदिन पर सम्मान समारोह के लिए निमंत्रण देते हुए कहा कि जींद रैली में देश प्रदेश के बड़े नेता शिरकत करेँगे ओर तीसरे मोर्चे के गठन का आगाज उसी स्थान से होगा। क्योंकि जनता बीजेपी व कांग्रेस के कुशासन से भली भांति परिचित हो चुकी हैं। जनता को कहीं काले धन के नाम पर तो कहीं 15 लाख रुपये खाते में देने के नाम पर बहकाया गया। विकास केवल कागजों मे किया गया । बी जे पी जेजेपी गठबंधन दोनों हाथों से प्रदेश की जनता के गाढ़े खून पसीने की कमाई को लूटने में लगा हुआ है जनता एक बार फिर इनेलो पार्टी की और आशा और उम्मीद के साथ देख रही है आने वाली सरकार इंडियन नेशनल लोकदल की बनेगी।




