CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ी

राहुल गांधी व कैप्टन अमरेंद्र सिंह का भाजपाइयों ने फूंका पुतला

कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि पंजाब की अर्थव्यवस्था को बचाओ और हरियाणा में चाहे कुछ भी करो

जिला न्यायलय के नजदीक राजीव चौक पर भाजपा जिला अध्यक्ष मा0 हुकमचंद यादव के नेतृत्व में राहुल गांधी व कैप्टन अमरेंद्र सिंह का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हुकमचंद यादव ने कहा कि कुछ किसान संगठनों ने जो आंदोलन शुरू किया हुआ है व पूरी तरह से राजनीतिक है तथा उसके पीछे कांग्रेस की पूरी-पूरी साजिश है। अभी हाल ही में कैप्टन अमरेंद्र का एक ब्यान आया है जिसमें उन्होने किसान संगठन के लोगों को कहा कि इस आंदोलन से पंजाब की अर्थव्यवस्था को काफी नुक्सान पहुंचा है। आप लोग पंजाब में प्रदर्शन न करके हरियाणा व दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन करे और वहां की अर्थव्यवस्था खराब करे, जिससे साफ प्रतीत होता है कि किसान संगठनों के आंदोलन के पीछे कांग्रेस पार्टी का बहुत बड़ा हाथ है।
वहीं प्रदर्शन को संबोधित करते हुए हरियाणा प्रदेश सह प्रवक्ता वंदना पोपली ने कहा कि पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ भी पहले ही यह बात कह चुके है कि बॉर्डर पर किसान हमने भेजे है। वंदना पोपली ने कहा कि हम पंजाब को हमेशा बड़े भाई की तरह मानते आए है परंतु सुनील कुमार जाखड़ व कैप्टन अमरेंद्र सिंह का इस तरह का ब्यान उन्हें शोभा नहीं देता। उन्होने राहुल गांधी व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुडडा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह व सुनील कुमार जाखड़ के इस प्रकार के ब्यान के बाद उनका क्या स्टैण्ड रहेगा।

Tags

Related Articles

Back to top button