
पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कोरोना महामारी इस काल की सबसे बड़ी त्रासदी के रूप में हमें हमेशा यह याद दिलाती रहेगी कि छोटे व्यापारियों का व्यापार खत्म हो गया, कालाबाजारी जम कर की गई। आज प्रदेश के चाहे छोटे दुकानदार, छोटे व्यापारी या छोटे कारखानेदार हों, सभी आर्थिक रूप से खत्म हो चुके हैं और बेहद परेशान हैं। यह सब केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीति एवं गलत निर्णयों के कारण हुआ।प्रदेश की भाजपा-गठबंधन सरकार आंखें मूंदे हाथ पर हाथ रखे बैठी रही और हरियाणा प्रदेश की जनता को महामारी की आग में झोंक दिया।आलम यह है कि कोरोना महामारी के दौरान केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के जनविरोधी गलत निर्णयों के कारण अधिकतम छोटे दुकानदार और छोटे व्यापारी कर्ज में ऊपर तक डूब चुके हैं, हालत यह है कि वो अपनी दुकान और दफ्तर का किराया भी नहीं दे पा रहे हैं।




