CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ीहरियाणा

“सभी कर्मचारियों के साथ कांग्रेस पार्टी भी रोडों पर उतरेगी” , देखे क्यों

गुरूग्राम, पिछले 47 दिनों से सेक्टर 34 स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सफाई कर्मियो को समर्थन देने पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव निगम कार्यालय पंहूचे। सभी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने कहा कि आपकी इस लडाई में कांग्रेस पार्टी आपके साथ है। रोड से लेकर विधानसभा तक आपकी आवाज उठाने के लिए तैयार है। यादव ने कहा कि जो कर्मचारी इतने समय से यहां कार्य कर रहे थे उनको हटा दिया गया है साथ ही बहुत से कर्मचारियों को बीते 4 माह से वेतन तक नहीं मिल पाया है, एसे में इनका घर कैसे चलेगा, इनके बच्चे कैसे पढ पाएगें। इसलिए सरकार को इस तरह से बीच मझदार में कर्मचारियों को नही छोडना चाहिए। इसके अलावा पंजाब में कांग्रेस सरकार ने कहा है कि पंजाब में सभी कर्मचारी स्थाई लगेंगे, इसी तरह से यहां भी निगम के कर्मचारियों को पक्का करना चाहिए। वहीं इनका ई एस आई कार्ड बने और ईपीएफ सुचारू रूप से जमा हो। वहीं सभी कर्मचारियों को समय पर ततख्वा मिले। इसके अलावा भी इनकी बहूत से मांगे हैं जो कि बिल्कुल जायज हैं। सरकार को बिना देरी के इनकी मांगों को पूरा करना चाहिए।
कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ट के प्रदेश चेयरमैन पंकज डावर ने कहा कि ये इतने दिन से यहां धरने पर बैठे हैं। मैं भी यहां पर दूसरी बार आया हूं, लेकिन सरकार का कोई जनप्रतिनिधि इनसे मिलने नही आया है। भाजपा नेता चुनाव के समय में तो बडी-बडी बातें करते हैं। लेकिन जब जनता को समस्या होती है तो न जाने कहां पर छुप जाते हैं। इस तरह से जनता से खिलवाड नही करना चाहिए। डावर ने मांग की है कि सरकार को तुरंत प्रभाव से इनकी सभी उचित मांगों को पूरा करना चाहिए। यदि ऐसा नही होता है तो सभी कर्मचारियों के साथ कांग्रेस पार्टी भी रोडों पर उतरेगी।
Tags

Related Articles

Back to top button