
सरकारी अस्पतालों में लगनी वाली लंबी लाइनों से मरीजों को छुटकारा दिलाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल के जरिए मरीज अस्पताल आए बिना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस सुविधा के शुरू होने से अस्पताल में लगने वाली लंबी लाइन में लगकर पर्ची बनवाने व फिर डॉक्टर के लिए इंतजार करने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। वहीं इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए मरीज को गूगल प्ले स्टोर से अपने फोन में स्वस्थ हरियाणा ऐप डॉउनलोड करना होगा। ऐप पर आधार कार्ड व मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।
रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल फोन पर संदेश आएगा। वह अस्पताल में ओपीडी काउंटर दिखाकर पर्ची कटवा सकते हैं। तभी चिकित्सक दवा व टेस्ट लिखेगा। पंजीकरण करते समय ऑप्शन मिलेगा कि आपको किस चिकित्सक से जांच करानी है और कब चेकअप करा सकेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ ही ऑफलाइन चेकअप स्लिप बनाने की प्रक्रिया भी जारी रहेगी यानी ओपीडी पर्ची लेनी होगी।
अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए चिकित्सक से चेकअप, लैब में टेस्ट, इंजेक्शन से लेकर दवाई लेने तक एक ही कोड प्रयोग किया जा सकेगा। वहीं लोगों को लाइनों में लगने के लिए जद्दोजहद भी नहीं करनी पड़ेगी और समय भी बचेगा। अस्पताल में अलग से ओपीडी काउंटर की व्यवस्था कर दी गई है। मरीज अपना भूतपूर्व रजिस्ट्रेशन का रिकॉर्ड देख पाएंगे। किसी भी स्वास्थ्य संस्थान व ओपीडी का चयन कर सकेंगे। जांच रिपोर्ट डाउनलोड कर सकेंगे।




