CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ी

संगठन को मजबूत करने व आमजन तक केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को पहुंचाने का किया आह्वान : लक्ष्मण सिंह यादव

रेवाड़ी : भाजपा नाहड़ मंडल की कार्यकारिणी बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन तक केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया गया। कोसली के नाहड़ रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक का शुभारंभ कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष मा. हुकम चंद यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन तेजी से विस्तार हो रहा है तथा सभी केंद्र व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीम गठित की जा रही है। आज भाजपा का जिला संगठन ने अन्य सभी पार्टियों को कहीं पीछे छोड़ दिया है। कार्यकर्ताओं की एक बड़ी फौज के साथ-साथ सभी मंडलों में भी कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जा चुकी है।

प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने किसान आंदोलन के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेकने वालों को करारा जवाब देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही सच्ची किसान हितैषी है। उन्होंने कहा कि आज किसानों को जहां उपकरण व खाद-बीच खरीदने के लिए यथासंभव सबसिडी दी जा रही है, वहीं उनके खातों में सहयोग राशि भी पहुंचाई जा रही है। फसल बीमा के तहत किसानों को सुरक्षा का माहौल प्रदान किया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने का कार्य करने के साथ-साथ उन्हें नुकसान पर पर्याप्त मुआवजा भी दे रही है। भाजपाराज में किसान काफी खुश है।

Related Articles

Back to top button