CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ी

पोस्टमैन गौरव हत्याकांड – तीन और आरोपी गिरफ्तार

3 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर, 19 अक्तूबर की रात हुई थी पोस्टमैन गौरव की हत्या

गांव कालूवास निवासी पोस्टमैन गौरव की गोली मार कर हत्या करने के मामले मे तीन ओर आरोपियों को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले मे एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियो की पहचान धारूहेड़ा की बेस्टेक सोसायटी की बीपीएल हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी अभिषेक उर्फ चीनू, शिव कालोनी निवासी नीरज व राजस्थान के जिला अलवर के गांव खेड़ी चोपानकी निवासी राजू पंजाबी के रुप मे हुई है। शिव कालोनी निवासी नीरज ने 19 अक्टूबर की रात को गांव कालूवास निवासी पोस्टमैन गौरव की गोली मार कर हत्या कर दी थी। गौरव ने करीब छह माह पहले नीरज की मां को एक विवाद में थप्पड़ मार दिया था। मां को मारे गए थप्पड़ का बदला लेने के लिए नीरज ने अपने जीजा नरेंद्र, दोस्त अभिषेक और राजू के साथ मिल कर गौरव की हत्या की थी। नरेंद्र को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया था, जबकि नीरज और उसके साथी फरार चल रहे थे। मामले मे कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मामले मे सलिंप्त आरोपी राजू पंजाबी पुत्र सतनाम निवासी खेडी चोपांकी जिला अलवर को बृहस्पतिवार को गिरफतार कर लिया है। तथा मामले मे सलिंप्त दो आरोपियो अभिषेक उर्फ चिन्नू पुत्र धर्मपाल निवासी हाऊसिंग बोर्ड BPL बैस्टैक सोसायटी धारुहेडा तथा नीरज पुत्र ओमप्रकाश निवासी शिव कालोनी गली न. 03 रेवाडी को अदालत से प्रोडैक्शन वारंट पर गिरफतार कर लिया है। तिनो आरोपियो को अदालत मे पेश करके 03 के रिमाण्ड पर लिया गया है।

Tags

Related Articles

Back to top button