CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
देश/विदेशराजनीतिराज्यरेवाड़ीहरियाणा
Trending

किसान आंदोलन का एक साल पूरा होने पर पंजाब से पहुंच रहे किसानों के जत्थे- कल टीकरी बॉर्डर पर महापंचायत

किसान नेताओं का कहना है कि तीन कृषि कानून रद्द होकर कॉपी मिलने पर ही उन्हें यकीन होगा...

किसान आंदोलन के एक साल पूरे होने पर 26 नवंबर को टीकरी बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसानों को जुटाने की तैयारी। इस दिन टीकरी बॉर्डर से कुछ दूरी पर भारतीय किसान यूनियन एकता (उग्राहां) की तरफ से 7 एकड़ में बड़ी महापंचायत करने का निर्णय लिया गया है। महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के तमाम बड़े नेताओं को बुलाया गया है। इतना ही नहीं गुरुवार को पंजाब से बड़ी संख्या में किसानों के जत्थे टीकरी बॉर्डर पर पहुंचेंगे। महापंचायत की तैयारियां जोरो पर चल रही है। किसान नेताओं का कहना है कि तीन कृषि कानून रद्द होकर कॉपी मिलने पर ही उन्हें यकीन होगा।

एक साल पूरा होने पर बड़ी किसान महापंचायत की जा रही है। जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के नेता भी शामिल होंगे। सरकार से एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने की मांग की। 7 एकड़ जमीन पर किसानों ने महापंचायत की व्यवस्था की है। पंजाब से भी हजारों किसान पहुंचेंगे।

दिल्ली और हरियाणा पुलिस अलर्ट

संयुक्त किसान मोर्चा ने संसद सत्र शुरू होने पर 29 नवंबर से हर दिन 500 किसानों के साथ संसद तक ट्रैक्टर मार्च करने का कार्यक्रम तय किया हुआ है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में किसानों की बड़ी भीड़ जुटाने का दावा किया है। इसको देखते हुए दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा पुलिस भी अलर्ट हो चुकी है।

Tags

Related Articles

Back to top button