CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
देश/विदेशराज्यविदेशस्वास्थ्यहरियाणा
Trending

मचा हड़कंप: चंडीगढ़ में ओमिक्रॉन की एंट्री_ सटे राज्यों मे खतरा बढ़ा..

कोरोना का नया ओमिक्रॉन वैरिएंट ने दुनिया के कई देशों में हड़कंप मचा दी है। भारत में भी अब इस नए वैरिएंट के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कर्नाटक में आज ओमिक्रॉन के तीसरे केस की पुष्टि हुई है।  ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाया गया 34 साल का यह शख्स साउथ अफ्रीका से लौटा था। इससे देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 36 हो गई है। भारत में अब महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, दिल्ली के बाद आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ में भी ओमिक्रॉन के नए मरीज की पहचान हुई है।
चंडीगढ़ में इटली से आए एक युवक में कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन पाया गया है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं राहत की खबर यह है कि युवक के संपर्क में आए 7 अन्य लोगों की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

ऐसे में अगर ओमिक्रॉन फैला तो फिर इन राज्यों में खतरा पैदा हो सकता है। फिलहाल इन तीनों राज्यों में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का केस नहीं मिला है। चंडीगढ़ में मिले युवक में कोरोना से जुड़ा कोई भी लक्षण नहीं था। जिससे चिंता ज्यादा बढ़ गई हैं, क्योंकि विदेश से आने पर युवक का प्रोटोकॉल के तहत टेस्ट किया गया था, जिसके बाद इसका पता चला। वहीं उसे फाइजर कोविड वैक्सीन की दोनों डोज भी लगी हुई थी।

पंजाब-हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़- 

चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा की राजधानी है। ऐसे में दोनों ही जगहों की राज्य सरकारों के सभी बड़े ऑफिस चंडीगढ़ में ही हैं। अफसरों से लेकर नेताओं की बेरोकटोक आवाजाही रहती है। ऐसे में अगर चंडीगढ़ में ओमिक्रॉन वैरिएंट फैला तो फिर यह खतरा और बढ़ सकता है।

हिमाचल फेवरेट टूरिस्ट प्लेस- टूरिस्ट प्लेस के लिहाज से हिमाचल चंडीगढ़ का सबसे फेवरेट प्लेस है। चंडीगढ़ से नजदीक होने की वजह से लोग सामान्य तौर पर वहां आते-जाते रहते हैं। खासकर, शनिवार और रविवार को छुट्‌टी वाले दिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। इसके अलावा पंजाब से भी बड़ी संख्या में टूरिस्ट यहां आते हैं। ऐसे में अगर ओमिक्रॉन फैला तो स्थिति बिगड़ सकती है।

देश के इन राज्यों तक पहुंचा कोरोना का नया वेरिएंट-

1. महाराष्ट्र- 17

2. राजस्थान- 9

3. कर्नाटक- 3

4. गुजरात- 3

5. दिल्ली- 2

6. आंध्र प्रदेश- 1

7. चंडीगढ़- 1

Tags

Related Articles

Back to top button