CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
देश/विदेशराज्यस्वास्थ्य

दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ लागू, CM केजरीवाल ने किया ऐलान- सख्त होंगी पाबंदियां

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को मौजूदा कोविड-19 स्थिति को देखते हुए राजधानी में येलो अलर्ट या ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का स्तर एक लगाने की घोषणा की है।

उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए ब्रीफिंग में भी कहा, “पिछले 2-3 दिनों से कोविड के पॉजिटिव मामलों में 0.5% की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसलिए ‘येलो अलर्ट’ लागू करने का निर्णय लिया गया है। कुछ चीज़ों पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं। इसके विस्तृत आदेश बहुत ज़ल्द आपके सामने आ जाएंगे।”

दिल्ली के सीएम ने कहा, ”दिल्ली में पिछले दिनों से कोरोना मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। हालांकि अधिकतर मामलों में ना तो अस्पताल जाने की ज़रूरत पड़ी रही है ना ऑक्सीजन, ना ही ICU और वेंटिलेटर की ज़रुरत पड़ रही है। ओमिक्रोन संक्रमित लोग घर में ठीक हो रहे हैं। चिंता की ज़रुरत नहीं है।”

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”पिछले कुछ दिनों से दिल्ली समेत देश भर में कोरोना के केस काफी तेजी से बढ़ रहें। लेकिन घबराने और डरने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है, जो मामले बढ़ रहे हैं वो माइल्ड और बिना लक्षण वाले हैं। लेकिन हम नहीं चाहते कि आपको बुखार भी हो, हम कोरोना को फैलने से रोकना चाहते हैं, इसलिए बार बार अपील कर रहे हैं कि मास्क पहने बाजारों में भीड़ ना लगाएं।”

‘येलो’ अलर्ट तब जारी किया जाता है, जब लगातार दो दिनों में कोविड पॉजिटिविटी दर 0.5 प्रतिशत से अधिक रहती है। इसमें रात के कर्फ्यू, स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने, गैर-जरूरी सामानों की दुकानों को वैकल्पिक दिन खोलने और मेट्रो ट्रेनों और सार्वजनिक परिवहन बसों में बैठने की क्षमता को आधा करने जैसे प्रतिबंध शामिल हैं।

शहर पहले से ही सोमवार से रात के बंद प्रतिबंधों के अधीन है। यह अगले आदेश तक रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा।

Tags

Related Articles

Back to top button