CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
देश/विदेशराज्यस्वास्थ्यहरियाणा
Trending

भारत में ओमिक्रॉन से हुई पहली मौत! ओमिक्रॉन वेरिएंट की तादाद पहुंची 1270

सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम के यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में मंगलवार को एक 52 वर्षीय व्यक्ति, जो कोविड-19 ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित था, उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मरीज की नाइजीरिया का ट्रैवल हिस्ट्री है और उसे पिछले 13 साल से डायबिटीज है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसे ‘ओमिक्रॉन मौत’ के रूप में लेबल करने से परहेज किया।  मरीज की मौत गैर-कोविड-19 कारणों से हुई है। संयोग से, आज की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) की रिपोर्ट से पता चला है कि वह कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित था।
देश में आए कोरोना के 16,764 नए मामले, ओमिक्रॉन वेरिएंट की तादाद पहुंची 1270

केंद्रीय स्वास्थ्‍य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,764 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अत्यधिक संक्रमणीय कोरोना वायरस वेरिएंट ओमिक्रॉन के कुल मामलों की तादाद 1270 तक पहुंच गई है।

Tags

Related Articles

Back to top button