
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित किया गया था कि 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के लिए टीकाकरण सोमवार 1 जनवरी 2022 से शुरू होने वाला है, जबकि कमजोर लोगों के लिए एहतियाती तीसरी खुराक 10 जनवरी, 2022 से लगनी शुरू होगी। घोषणा के अनुरूप, कोविन पोर्टल पर शनिवार से कोविड-19 के खिलाफ 15-18 वर्षीय बच्चों के टीकाकरण के लिए पंजीकरण शुरू हो गया।
#IndiaFightsCovid#OmicronVariant pic.twitter.com/KO1adujXW1
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) January 1, 2022
कोवैक्सिन की अतिरिक्त खुराक सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को भेजी जाएगी. टीका लेने के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का हर हाल में पालन करना अनिवार्य है. टीकाकरण के बाद केंद्र पर आधा घंटा रूकना होगा. इस दौरान उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जाएगी. पहले टीके के 28 दिन बाद ही बच्चों को टीके की दूसरी डोज लगेगी. लोग अपने मोबाइल या लैपटॉप पर कोविन पोर्टल के जरिए लोग अपने टीके की पहली डोज बुक कर सकेंगे. इसके लिए आप अपने मोबाइल नंबर से अकाउंट बनाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
वहीं हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए भी बड़ा ऐलान किया
था. पीएम ने कहा था कि सरकार ने निर्णय लिया है कि हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की तीसरी प्रिकॉशन डोज ( Precaution Dose)दी जाएगी. इसकी शुरुआत 10 जनवरी, सोमवार के दिन से की जाएगी




