
तमाम पाबंदियों के बावजूद हरियाणा के रेवाड़ी जिले में कोरोना के 27 नए केस मिले। इसी के साथ रेवाड़ी शहर हॉटस्पॉट बनने को अग्रसर। रोजाना मिलने वाले पॉजिटिव केस में 70 प्रतिशत रेवाड़ी शहर से हैं, जबकि उसके बाद ओद्योगिक क्षेत्र बावल में केस मिल रहे हैं। रेवाड़ी के कुछ इलाकों को जल्द ही कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया जा सकता हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर प्रशासन की तरफ से मंथन किया जा रहा हैं। शुक्रवार को अकेले रेवाड़ी शहर से 13, बावल में 8, मीरपुर में 5, गुरावड़ा में एक पॉजिटिव मिला हैं।
पिछले 8 दिन में रेवाड़ी में 93 पॉजिटिव केस मिले हैं। घर में आइसोलेट 5 कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट शुक्रवार को नेगेटिव आई हैं। जिसके बाद अब जिले में 88 एक्टिव केस हैं। 3 मरीज ऐसे हैं, जिनकी तबीयत खराब होने के वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा हैं





