CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
देश/विदेशमनोरंजनराज्यविदेशविश्व
Trending

Mrs World 2022 : भारत की Navdeep Kaur टॉप 15 तक ही पहुंचीं, अमेरिका की Shaylyn Ford बनीं मिस वर्ल्ड 2022

भारत की हरनाज कौर संधू के मिस यूनिवर्स, 2021 का ताज जीतने के बाद अब ‘मिसेज वर्ल्‍ड 2022’ का ऐलान भी हो चुका है। मिसेज वर्ल्ड 2022 का क्राउन अमेरिका की शेलिन फोर्ड (Shaylyn Ford) ने जीता है। अमेरिका के लास वेगास में हुए मिस वर्ल्ड 2022 कॉम्पिटीशन में भारत की ओर से  मिसेज इंडियान नवदीप कौर (Navdeep Kaur) टॉप-15 तक ही पहुंच पाईं। हालांकि, नवदीप कौर को बेस्‍ट नेशनल कॉस्‍टयूम टाइटल अवॉर्ड से नवाजा गया।

‘मिसेज इंडिया 2021’ रह चुकीं नवदीप कौर (Navdeep Kaur) ओडिशा के राउरकेला की रहने वाली हैं। नवदीप कौर को ‘कुंडलिनी चक्र’ ड्रेस के लिए ‘मिसेज वर्ल्‍ड 2022’ में बेस्‍ट नेशनल कॉस्‍ट्यूम अवॉर्ड मिला। इस दौरान नवदीप कौर (Navdeep Kaur) गोल्‍डन कलर की ड्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। नवदीप कौर (Navdeep Kaur) की ड्रेस कुंडलिनी चक्र से इंस्‍पायर्ड थी। नवदीप कौर ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस ड्रेस की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।

CLICK

Tags

Related Articles

Back to top button