CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
राज्यरेवाड़ीहरियाणा

अधिकारी एम्स निर्माण प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करवाएं : राव इन्द्रजीत सिंह

केन्द्रीय मंत्री ने वेबीनार के माध्यम से ली रेवाड़ी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक

रेवाड़ी, केन्द्रीय राज्य मंत्री कॉर्पोरेट मामले, योजना मंत्रालय एवं गुरूग्राम लोस क्षेत्र से सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने रेवाड़ी जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए हंै कि जिला के गांव माजरा में बनने वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की जमीन से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए एम्स निर्माण प्रक्रिया का कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाएं। राव इन्द्रजीत सिंह गुरूवार को वर्चुअल रूप से रेवाड़ी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिला में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में एम्स की अहम भूमिका रहेगी जिसके लिए हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल भी बैठक में वर्चुअल रूप से जुड़े और केन्द्रीय मंत्री के निर्देश सुने।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मसानी बराज में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए तथा इस बैराज का पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्लान बनाएं। उन्होंने कहा कि शहर के बड़ा तालाब व सोलह राही तालाब का सौंदर्यकरण करने में भी संबंधित विभाग सजगता दिखाएं। उन्होंने कहा कि जिले में अन्य तालाबों के संरक्षण पर भी पूरा ध्यान दिया जाए। जिले के गांव झाबुआ, पीथड़ावास व मैलावास की चकबंदी के बारे में जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों ने बताया कि उक्त गांवों में चकबंदी का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
केंद्र सरकार की योजनाओं की हुई विभागीय स्तर पर समीक्षा :
राव इंद्रजीत सिंह ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की विभाग अनुसार समीक्षा करते हुए कहा कि पिछली बैठक में रखे गए मुद्ददे पर कार्यवाही करते हुए जेएलएन कैनाल में पानी की क्षमता 500 क्यूसिक से बढ़ाकर 608 क्यूसिक कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि नेशनल हाइवे बणीपुर चौक बावल के निर्माण कार्य के टैंडर इस माह के अंत तक खुल जाएंगे। केन्द्रीय मंत्री ने पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्टï्रीय विरासत शहर विकास एवं संवर्धन योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, राष्टï्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्टï्रीय स्वास्थ्य मिशन, समग्र शिक्षा, मिड डे मील, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्टï्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, श्यामा प्र्रसाद मुखर्जी सहित अनेक योजनाओं बारे विस्तार से समीक्षा की।
एक क्लिक पर मिलेगा भू-अभिलेखों से संबंधित रिकार्ड : डीसी
बैठक में डीसी यशेन्द्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री रव इंद्रजीत सिंह को बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है ताकि जिला स्वच्छ बने। उन्होंने बताया कि राष्टï्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत कार्य स्वीकृत हुए हैं और कार्य अमल में लाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत जिले के सभी 412 गांवों को ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे अब एक क्लिक पर भू-अभिलेखों से संबंधित रिकार्ड उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा मेडिकल विभाग द्वारा एलओआई का कार्य पूरा होते ही अगले सप्ताह से एम्स से संबंधित रजिस्ट्री का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को आश्वासन दिया कि बैठक में उनके द्वारा जो भी निर्देश दिए गए हैं उन पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाएगी।

Tags

Related Articles

Back to top button