CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ी

प्रस्तावित एम्स की जमीन का अब थोडा ही पैच बाकी

जिला प्रशासन व सरकार द्वारा एम्स के लिए किया जा रहा है पूरा प्रयास: डीसी

रेवाड़ी: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गांव माजरा में प्रस्तावित जमीन के पैच को दूर करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी दिन-रात ग्रामीणों से सम्पर्क कर इसके समाधान के लिए निरंतर प्रयास कर रहे है। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने जिला सचिवालय सभागार में एम्स को लेकर अब तक अपलोड हुई पोर्टल पर जमीन की समीक्षा की तथा अपलोड हुई भूमि का नक्शे से मिलान किया। डीसी ने बैठक में ग्रामीणों के साथ नक्शे के अनुरूप बचे शेष पैच की समस्या का समाधान करवाने का अनुरोध करते हुए कहा कि जिन लोगों की यह जमीन है, उन्हें इस बडे प्रोजैक्ट के लिए उदारता से आगे आने के लिए प्रेरित करें ताकि इस क्षेत्र को एम्स जैसा प्रोजैक्ट शीघ्र ही मिल सके।
डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन का प्रयास है कि एम्स का निर्माण हो, इसके लिए बचे हुए पैच की समस्या को दूर करने के लिए एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव अपनी टीम के साथ लगातार कार्य कर रहे है और ग्रामीणों के बीच में रहकर बचे हुए पैच को दूर करने के लिए प्रयास कर रहे है। यहां यह भी बतां दे कि गत दिवस सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने भी बचे हुए पैच के लिए ग्रामीणों के साथ बैठक कर इसे दूरे करने का अनुरोध किया गया था।

Tags

Related Articles

Back to top button