CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
राज्यरेवाड़ीहरियाणा

Date Sheet Release: 12वी की 30 मार्च और 10वी की 31 मार्च से परीक्षा शुरू #hbse

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE)ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष  ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी (12 TH) की परीक्षाएं 30 मार्च, और सेकेंडरी (10 TH) की परीक्षा 31 मार्च से शुरू होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में दोपहर 12:30 बजे से 3:00 बजे तक एक ही सत्र में होंगी। परीक्षाओं की डेट शीट बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दी गई है।

(शैक्षिक/मुक्त विद्यालय/रि-अपीयर/अतिरिक्त व अंक सुधार)-  सेकेंडरी परीक्षाएं 31 मार्च से 26 अप्रैल तक चलेंगी। सीनियर सेकेंडरी परीक्षाएं 30 मार्च से 29 अप्रैल 2022 होंगी।

परीक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम 30 प्रतिशत कम किया गया है, इसमें 40 अंक के ऑब्जेक्टिव और 40 अंक के सब्जेक्टिव प्रश्र पूछे जाएंगे। 20 अंकों का आंतरिक मूल्याकंन होगा।

Tags

Related Articles

Back to top button