CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ीहरियाणा

हरियाणा बजट 2022: अर्थव्यवस्था में सुधार एवं रोजगार पर कोई फोकस नहीं – विधायक

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बतौर वित्त मंत्री मंगलवार को बजट पेश किया। अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि इस बजट में अर्थव्यवस्था में सुधार एवं रोजगार पर कोई फोकस तो रहा ही नही किसानों और स्वास्थ्य सेवाओं को भी अनदेखा किया है। चिरंजीव राव ने कहा कि यह बजट झूठ का पुलिंदा हे। प्रदेश में बेरोजगारी का आलम इतना है कि आज हर घर को एक रोजगार चाहिए बावजूद इसके खट्टर साहब ने रोजगार उतपन्न करने के साधन नही बढाए। कोई नया आईएमटी नही बनाया और पहले से ही हरियाणा में से कंपनियां बाहर जाने लग रही हैं। वहीं प्रदेश पर सवा 2 लाख करोड का कर्जा हो चुका है जबकि बजट मात्र 1 लाख 77 हजारा करोड का है। इतने से बजट से प्रदेश का भला कैसे हो सकता है।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने का वायदा करके भाजपा सरकार बिल्कुल भूल गई है। जबकि अब तक किसानों को न्यूतम समर्थन मूल्य ही नही मिल रहा है। इस बजट में अनाज मंडियों के विस्तारीकरण की तरफ ध्यान नही दिया गया है जिससे साफ पता चलता है कि मौजूदा सरकार की किसानों को न्यूतम समर्थन मूल्य देने की मंशा नही है। दक्षिणी हरियाणा में केंद्र की योजना एम्स, डिफेंस युनिवर्सिटी बिनौला इत्यादि हैं। उनका क्या होगा इस तरफ सरकार का ध्यान बिल्कुल नही है। जब हरियाणा में चुनाव थे तो भाजपा को मनेठी एम्स याद रहा उसके बाद भूल गए। विधायक ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थय सुधार के लिए बहुत ही कम वृद्वि की गई है, जबकि शिक्षा और स्वास्थय पर ठोस बजट आना चाहिए था। रेवाडी के मेडिकल कॉलेज और बस स्टैंड को तो भाजपा सरकार भूल ही गई है। धारूहेडा में दूषित पानी की बहूत ही ज्यादा समस्या है और मैंने विधानसभा में इस मुद्दे का उठाया था बावजूद इसके इसका कोई समाधान नही किया गया। वहीं अहीर रेजीमेंट के लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव पास करा कर केंद्र सरकार को भेजना चाहिए जिसके लिए मैंने पहले भी विधानसभा में कहा था।
उन्होंन कहा कि इस बजट के बाद किसानों के हाथ पहले की तरह खाली रहे गए। बजट में किसानों के लिए किसी प्रकार की सबसीडी नही दी गई है। महिला सुरक्षा पर सरकार क्या कर रही है, बजट में महिला सुरक्षा को लेकर कोई जिक्र नही है। मंहगाई सांतवे आसमान पर है, रोजमर्रा की वस्तुओं से लेकर, बिजली के दाम, किसान भाईयों के खाद्द-बीज, गैस सिलेंडर, पेट्र्रोल-डीजल सभी ने कमर तोड रखी है। बजट में इस पर बिल्कुल भी ध्यान नही दिया गया। इस बजट में सभी को निराशा हाथ लगी है। यह बजट पूरे तरीके से अप्रगतिशील और दिशाहीन बजट है।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा प्रदेश में बढ रहे अपराध और महिला सुरक्षा पर सरकार क्या कर रही है । राज्य में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है रोजाना हर 5 घंटे में एक महिला से दुष्कर्म हो रहा है, रोजना 3 मर्डर और 11 अपहरण हो रहे हैं इसके अलावा हर घंटे 2 घरों के ताले टूट रहे हैं। महिला उत्पीडन के मामलों में 17 फीसदी ईजाफा हो रहा है। इन सभी बातों का जिक्र रोजाना अखबारों में भी होता है। सरकार ने स्वयं माना है कि 2014 के मुकाबले अब प्रदेश में अपराध बढता जा रहा है।
उन्होंने कहा कहा कि मंहगाई सांतवे आसमान पर है, रोजमर्रा की वस्तुओं से लेकर, बिजली के दाम, किसान भाईयों के खाद्द-बीज, गैस सिलेंडर, पेट्र्रोल-डीजल सभी ने कमर तोड रखी है। बजट में इस पर बिल्कुल भी ध्यान नही दिया गया। वहीं इस बजट में पुरानी पेंशन स्कीम और पंजाब के समाने वेतन का भी जिक्र नही किया गया। हरियाणा पूरे देश में सबसे ज्यादा बेराजगारी झेल रहा है। बेराजगारी से निपटने के लिए बजट में कोई विशेष ऐलान नही किया गया। उद्दोगों को आकर्षित करने के लिए सरकार के पास कोई योजना ही नही है। ओटो मोबाइल कंपनी बंद होने लग रही हैं, छोटे व्यापारी मंदी की मार सह रहे हैं।
ADVERTISING
Tags

Related Articles

Back to top button