सनग्लों इंटरनेषनल स्कूल में ‘वाद-विवाद’ प्रतियोगिता को आयोजन किया गया

नारनौल रोड़ स्थित सनग्लों इंटरनेषनल स्कूल में आज कक्षा ग्यारहवी व बारहवी के बीच आर्थिक सुधार नीतियों पर ‘वाद-विवाद’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारहवी के कॉर्मस तथा आर्टस संभाग के विद्यार्थियों ने वर्तमान सरकार की नीतियों के पक्ष में तथा कक्षा बारहवी के कॉर्मस व आर्टस संभाग के विद्यार्थियों ने विपक्ष में अपने विचार रखे।
कक्षा ग्यारहवी की छात्रा रुचि वषिश्ट, दीक्षा, रितु, रिया, खुषी व यषस्वी ने नोट बन्दी, जी.एस.टी., बजट, टैक्स सिस्टम आदि के पक्ष में अपने विचार रखे तथा सरकार की इन नीतियों के कारण देष के आर्थिक प्रगति पर पड़ने वाले प्रभाव का सुन्दर विषलेशण किया। कक्षा ग्यारहवी के छात्र अस्तित्व, धर्मप्रीत, दीक्षान्त, आदित्य, यष षर्मा, साहिल आदि ने बेरोजगारी, जी.डी.पी., विदेषी मुद्रा नीति आदि पर अपने विचार रखे। कक्षा बारहवी के छात्र अभिशेक, दिपांषु, हर्श, कृश्णा, रोहित, ध्रुव ने 1991 के उदारीकरण, निजीकरण व विदेषी नीति के पक्ष में विचार रखते हुए वर्तमान सरकार की नीतियों को कटघरे में किया वहीं कक्षा बारहवी की छात्रा बबीता, सुमन, सिमरन, कषिष, प्रियंका, चेतना आदि ने कांग्रेस सरकार की नीतियों का पक्ष लेते हुए वर्तमान सरकार के नोट बन्दी, जी.एस.टी. तथा टैक्स सिस्टम की खामियों की चर्चा की। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन व हरियाणा षिक्षा बोर्ड के उप-चैयरमैन वी.पी. यादव जी, विद्यालय की निर्देषिका षारदा यादव ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनकी होसलाअफजाही की।




