CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ीहरियाणा

पेट्रोल 105, डीजल 95, रसोई गैस 1000, सीएनजी 82 पार.. : कैप्टन का सरकार पर तीखा वार

रेवाडी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने अपने निवास स्थान मॉडल टाउन रेवाडी में पे्सवार्ता कर भाजपा सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा मंहगाई कम करने का दावा कर सत्ता हांसिल करने वाली भाजपा सरकार मंहगाई कम करने में पूरे तरीके से विफल रही है। पेट्रोल 105, डीजल 95, रसोई गैस 1000, सीएनजी 82 पार, सरसों तेल 200 पार, नींबू 250, स्टील, सीमेंट, सरिया सब कुछ मंहगा हो गया है। सरकार ने जनता से रोजी-रोटी और मकान बनाने का सपना छीन लिया है। कांग्रेस के शासनकाल 2014 में चीजों के जो दाम थे अब 2022 में दाम दौगुने हो गए हैं।
कैप्टन अजय सिंह ने कहा मंहगाई कम करने की बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दिन भर सोचते हैं कि पेट्रोल-डीजल-रसाई गैस का रेट कितना बढाउं, आज किस सरकारी कंपनी को बेचूं, किसानों को और लाचार कैसे करूं और युवाओं को खोखले सपने कैसे दिखाउं। उन्होंने कहा श्रीलंका की राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने त्रष्ठक्क का 95 प्रतिशत कर्जा ले लिया था और हमारे प्रधानमंत्री भी पीछे नही हैं। मोदी जी की मेहरबानी से देश में त्रष्ठक्क का 83 प्रतिशत कर्जा ले लिया है। जोकि बेरोजगारी, मंहगाई, भष्ट्राचार और भूखमरी के संकेत है।
यादव ने कहा रेवाडी नगर परिषद में भष्ट्राचार की पोल खुल चुकी है उसके बावजूद भी किसी पर कोई कार्रवाई नही की गई और मामले का रफा दफा किया जा रहा है। ईओ के खिलाफ मात्र केस दर्ज कर दिया आगे कोई कार्रवाई नही की, परिवार पहचान पत्र में भारी भष्ट्राचार किया जा रहा है। गर्मी के मौसम में रेवाडी में बार-बार बिजली के कट लग रहे हैं।
प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने खेदड हिसार, झाडली झज्जर, यमुना नगर में बिजली के प्लांट लगाए जबकि भाजपा ने सरकार ने पिछले 7 साल में एक भी प्लाटं नही लगाया। यदि सरकार स्वयं बिजली बनाए तो कोस्ट मात्र 2 से 3 रूपये पडती है जबकि भाजपा सरकार 12 रूपये में खरीद रही है। सरकार खजाने को भारी नुक्सान पंहूचाया जा रहा है।
वहीं आम आदमी पार्टी को घेरते हुए कैप्टन अजय सिंह ने कहा पंजाब सरकार द्वारा कहा जा रहा है हर महिला को 1000 रूपये देगें। पंजाब सरकार द्वारा मुफ्त खोरी की आदत डाली जा रही है। ऐसा ही श्रीलंका में सरकार द्वारा किया गया था। अरविंद केजरीवाल पंजाब को भी श्रीलंका बना देगें। जबकि अरविंद केजरीवाल को सबसे पहले एसवाईएल का निमार्ण करवाना चाहिए। आप पार्टी के प्रभारी सुशील गुप्ता बोल रहे हैं कि 2025 में एसवाईएल का निमार्ण करवाएगें जो कि बेतुका है। माननीय सुर्पीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी पंजाब सरकार द्वारा एसवाईएल का निमार्ण नही करवाना उनकी मंशा को साफ छलका रहा है। 2023 तक एसवाईएल का निमार्ण करवाना चाहिए। केजरीवाल तो अपने आप को हरियाणा का बताते हैं यदि हरियाणा के हैं तो हरियाणा के हक का पानी दें। लेकिन वे तो चंडीगढ को भी अपना बता कर हरियाणा-पंजाब का भाईचारा खराब कर रहे हैं। जबकि चंडीगढ पर हरियाणा-पंजाब का 60-40 का हक है। श्री यादव ने कहा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव जान भूझकर झूठ बोल रहे हैं। ओबीसी की किसी ने सुनी है तो सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने सुनी है। मंडल कमीशन को कांग्रेस पार्टी लाई। कांग्रेस ने आंध्रप्रदेश में पहली बार 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू किया। भपेंद्र यादव तो आज तक अहीर रेजीमेंट के धरने पर आज तक नही गए, उच्च शिक्षा में आरक्षण की शुरूवात 2006 में यूपीए ने की थी। भाजपा सरकार तो जातिगत गणना के आंकडे को छुपाए बैठे हैं। क्रीमीलेयर को लगा दिया गया है और उसमें कृषि का पैसा भी लगा दिया गया है। देश में निजीकरण करके आरक्षण को खत्म करने की कौशस की जा रही है, जूडिशयरी में 13 जजों में से एक भी ओबीसी में से नही लिया इत्यादि बातों को लेकर कैप्टन अजय सिंह ने सरकार को घेरा।
Tags

Related Articles

Back to top button