CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ी

कर्मवीर सोनी कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आई टी सैल नियुक्त किए गए

 

कर्मवीर सोनी कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आई टी सैल नियुक्त। आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्वमंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने शहर निवासी कर्मवीर सोनी को प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा आई टी सैल नियुक्त किया है। कर्मवीर सोनी ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कैप्टेन अजय सिंह यादव, रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हे संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है। उसका वह पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाह करेगे। तथा कांग्रेस की कल्याणकारी नीतियो को सोशल मीडिया के द्वारा जन-जन को अवगत करायेगे। उन्होने कहा कि भाजपा शासन मे ओबीसी वर्ग की अनदेखी की गई है। जिन योजनाओ का लाभ ओबीसी वर्ग को मिलना चाहिए था। उन्हे वंचित रखा गया है। कांग्रेस संगठन हर वर्ग के साथ खड़ा है।
Tags

Related Articles

Back to top button