
प्रदेश में कोरोना के नए मामले 234- सोमवार को प्रदेश में कोरोना के नए मामले 234 आए। इसमें गुरुग्राम में198, फरीदाबाद में 21, सोनीपत 7, करनाल 1, रोहतक, जींद, रेवाडी और फतेहाबाद में 1-1 मामले आए। वहीं प्रदेश में अब एक्टिव केस 974 है।
जी हा, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्रालय मंत्री अनिल विज ने महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए एनसीआर से लगते हरियाणा के 4 जिलों में यानी कि गुरुग्राम, फ़रीदाबाद , सोनीपत और झज्जर में फेस मास्क लगाना एक बार फिर से अनिवार्य कर दिया है और जो व्यक्ति मास्क नहीं लगाएगा उसको जुर्माना देना पड़ेगा।
गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। गौरतलब है कि 4 अप्रैल को ही हरियाणा सरकार ने मास्क पहनने की अनिवार्यता हटाई थी। अब इसे दोबारा लागू कर दिया है। इससे पहले मास्क न पहनने पर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान था।





