CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
अपराधरेवाड़ीहरियाणा

पुलिस ने पकड़ा प्रतिबन्धित नशे की दवाओं का जखीरा

पुलिस ने आरोपी से 3370 इंजेक्शन, 5040 कैप्शुल, 5970 गोलियां तथा 25 शीशी नशीली दवाइयां की बरामद

(हरियाणा रथ) पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के मार्गदर्शन में नशा बेचने वालों के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा सख्ती से लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसपी के दिशा निर्देश पर काम करते हुए कोसली थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके प्रतिबन्धित नशीली दवाऔं का जखीरा बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कोसली की सैनिक कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार के रूप में हुई है।

download HR NEWS APP– https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tech.haryana

जांचकर्ता ने बताया कि कोसली थाना पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली की सैनिक कॉलोनी कोसली निवासी सुरेश कुमार नशीले इंजेक्शन व नशीली गोलीयां लेकर कोसली पुल की तरफ से अपने घर सैनिक कॉलोनी कोसली की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने नाहड रोड पुल के नीचे रास्ते पर नाकाबंदी शुरु की। कुछ देर बाद एक व्यक्ति रेलवे लाईन कोसली की तरफ से नाहड रोड की तरफ आता दिखाई दिया। वह सामने खडी पुलिस को देखकर पीछे मुडकर तेज तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस ने भागने का प्रयास कर रहे व्यक्ति को काबू कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सुरेश कुमार पुत्र रतिराम निवासी सैनिक कॉलोनी कोसली बताया। पुलिस द्वारा आरोपी के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में प्रतिबन्धित नशीले इंजेक्शन व दवाइयां मिली।

कोसली पुलिस ने आरोपी सुरेश के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आज अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले दवाई सप्लाई का काम करता था। जिससे आरोपी को दवाइयों की अच्छी जानकारी हो गई थी। फिर आरोपी अपने घर से ही प्रतिबन्धित नशीली दवाओं की सप्लाई करने लगा।

Tags

Related Articles

Back to top button