रेवाड़ी
भाजपा सरकार लगातार ले रही मजदूर विरोधी फैसले : विधायक चिरंजीव

रेवाडी। विधायक चिरंजीव राव के निवास स्थान मॉडल टाउन रेवाडी पंहूचकर भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा के सदस्यों द्वारा निर्माण मजदूरों की समस्याओं के समाधान करवाने हेतू विधायक चिरंजीव राव को ज्ञापन सौंपा व आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा ने भी कोविड काल में आशा वर्करों को एक हजार रूपये मानदेय को जारी रखने के लिए ज्ञापन सौंपा। अपने दिए गए ज्ञापन में भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा के सदस्यों ने मांग करी है कि सभी जिलों में श्रम कल्याण बोर्ड का कार्यालय खोला जाए और जिले के सभी ब्लॉकों में बोर्ड के कर्मचारियों को बैठना सुनिश्चित किया जाये ताकि मजदूरों को आने जाने में आसानी हो, पंजीकरण के लिए जिला वार कैम्प लगाने का निर्णय था, जो अभी तक प्रदेश में कहीं कैम्प नही लगा है, सभी श्रम कानूनों को सख्ताई से लागू किया जाए, भष्ट्राचार पर रोक लगाई जाए इस तरह के कार्य में लिप्त जाने वालों के खिलाफ कानून कार्रवाई की जाए इत्यादि।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा भाजपा सरकार लगातार मजदूर विरोधी फैसले ले रही है। यहां तक की मजदूरों के संघर्ष से बने श्रम बोर्ड को भी सरकार खत्म करने की साजिश रच रही है। सरकार ने ऑन लाईन के बहाने बोर्ड के तमाम कार्यों को रोक दिया है जोकि गलत है। कांग्रेस पार्टी भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा के साथ है और इनके हक की लडाई हम लडेगें विधानसभा तक इनकी लडाई को लडा जाएगा।वहीं आशा वर्करों ने अपने ज्ञापने में कहा कि कोविड का मानदेय आशा वर्करों को हरियाणा प्रदेश में 31 मार्च तक दिया जाएगा, इसके बाद मानदेय को बंद किया जा रहा है। जिसके चलते कोविड महामारी बजाव का टीकाकरण अभियान प्रभावित होगा इसलिए विभाग द्वारा यह मानदेय तब तक दिया जाए जब तक देश को महामारी मुक्त घोषित नही किया जाता है। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कोरोना काल में अग्रिम पंक्ति में खडे होकर आमजन की सुरक्षा करने वाली आशा वर्करों की मांगे बिल्कुल जायज हैं और सरकार को इनकी मांगे पूरी करनी चाहिए। मैं सरकार के सामने आशा वर्करों का पक्ष रखुगां कि तुरंत इस कार्रवाई को अम्ल में लाया जाए और कोविड महामारी के मानदेय को जारी रखा जाए।





