नारनौल। जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर शनिवार को जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर परिषद नारनौल के चुनाव प्रभारी अभिमन्यू राव ने पार्टी पदाधिकारियों की सिंघाना रोड स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक ली।
बैठक में अभिमन्यू राव ने कहा कि शहर में 31 वार्ड हैं तथा इन सभी वार्डों में मजबूत सिपाही खड़े करने हैं। यह सिपाही ऐसे हों, जिसके नाम पर सभी की सहमति हो और वह मजबूती से चुनाव लडऩे वाले हों। उन्होंने कहा कि मजबूती से लड़ाई लडेंगे तो वह पार्टी सुप्रीमो डा. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला एवं प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह के सम्मुख नारनौल की टिकट के लिए ठोक कर पैरवी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जजपा-भाजपा गठबंधन की सरकार है और नारनौल नगर परिषद की टिकट जिसके भी खाते में जाएगी, हमें उस प्रत्याशी की दिल खोलकर मदद करनी है। उन्होंने कहा कि 31 वार्डों एवं नगर प्रधान के लिए जो भी चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं, वह एक सप्ताह में अपने-अपने आवेदन जमा करवा दें। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह से प्रत्येक वार्ड में जाकर मीटिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि अब पंचायत चुनाव कभी भी हो सकते हैं तथा गांव स्तर पर पार्टी को मजबूत करना शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की सरकार है तथा यह चुनाव हम मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी या परिवार में कोई मनमुटाव हो सकते हैं, लेकिन हमें चुनाव में इन सब बातों को दूर रखकर चुनाव लडऩा है। आपसी मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपसी मनभेद नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्षद एवं नगर प्रधान के लिए गठबंधन के जो भी प्रत्याशी हों, हमें उनकी पूरी मेहनत एवं लग्र से मदद करनी है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल नगर परिषद का चुनाव न होकर आने वाली विधानसभा 2024 की नींव का भी काम करेगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष एडवोकेट तेजप्रकाश यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं तथा प्रभारी के साथ मिलकर सभी वार्डों में बैठकें करेंगे। पार्टी हाईकमान जिसको भी टिकट देगा, उसी उम्मीदवार के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी कंडीडेट चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं, वह अपना बॉयोडाटा पार्टी के पास एक सप्ताह के अंदर-अंदर जमा करा दें, ताकि समय पर उसे हाईकमान के पास भेजा जा सके।बैठक में जजपा की राष्ट्रीय महासचिव कमलेश सैनी, महिला जिलाध्यक्ष सुलोचना ढिल्लो, हलका अध्यक्ष सुरेंद्र पटीकरा और बेदू राता, वरिष्ठ नेता अशोक सैनी, सुरेश पटीकरा, रामकुमार मकसूसपुरिया, सुरेंद्र ढिल्लो, अजय एडवोकेट, महेंद्र खन्ना, हरफूल मैनेजर, प्रमोख ताखर, अभिषेक कुराहवटा, वीरेंद्र घाटासेर, विजय छिलरो, वरिष्ठ नेता धर्मवीर यादव, विष्णु डाबड़, राजबीर गुलावला, नवीन राव, योगेश चिंडालिया, सीमा यादव, सोनिया धनखड़, धूपसिंह बहल, रविशंकर बडग़ुज्जर, गुरदीप सरदार, विनय एडवोकेट, संदीप भांखर, बिशन ठेकेदार, माडूराम, सत्तू खटीक, नौनिहाल सिंह, पवन, दीपक यादव, प्रदीप देवास, दीपक यादव, सुनील श्योराण, नेकीराम, इशु नसीबपुर व परमानंद आदि मौजूद थे।




