आमजन को डीसी से मिलने के लिए नहीं देनी होगी चिट या पर्ची
अधिकारी व कर्मचारी जनता की सेवा के लिए रहेंगे तत्पर- डीसी अशोक कुमार गर्ग

रेवाड़ी, जिला प्रशासन की कार्यशैली अब नई सोच, सकारात्मक दृष्टिïकोण व जनसेवा को समर्पित करते हुए विकासात्मक स्वरूप से रेवाड़ी जिला को आगे बढ़ाने की है। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि रेवाड़ी जिला के अधिकारी व कर्मचारी जनसेवक के रूप में कार्य करेंगे और प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का समाधान व शिकायतों का निवारण सुनिश्चित करेंगे। नवनियुक्त डीसी बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। डीसी अशोक कुमार गर्ग का डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने विभागीय व मीडिया बंधुगण की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सीटीएम देंवेंद्र शर्मा व एआईपीआरओ सुरेश कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।
जिला में लंच टाइम तक कार्यालयों में मौजूद रहेंगे अधिकारी : डीसी
डीसी अशोक कुमार ने कहा कि सरकारी अधिकारी व कर्मचारी जनता की सेवा के लिए अपनी ड्यूटी का निर्वहन करता है, ऐसे में जनसेवा के रूप में लोगों से मिलने के लिए जिला के सभी विभागीय अधिकारी अपने कार्यालयों में सुबह से लेकर लंच टाइम तक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे ताकि दूर दराज से विभागीय कार्य हेतु आने वाले लोगों को अधिकारी की गैर मौजूदगी में परेशानी का सामना न करना पड़े। सभी विभागीय अधिकारी अपने स्तर पर दोपहर तक लोगों से मिलेंगे और कोई भी विभागीय मीटिंग दोपहर बाद ही करेंगे। डीसी ने बताया कि वे स्वयं तथा जिला के अन्य विभागीय अधिकारी जनता की सेवा के लिए हैं और किसी भी रूप से जनसेवा की अनदेखी सहन नहीं होगी।
डीसी ने पर्सनल टॉयलेट पर ताला लगवाने की शुरूआत की स्वयं से :
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने अपने पहले दिन डीसी का पदभार संभालने के साथ ही लघु सचिवालय के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया था और तभी स्वच्छता की दिशा में सार्थक कदम बढ़ाते हुए सार्वजनिक शौचालयों की सफाई के निर्देश दिए। बुधवार को डीसी ने अपने कार्यालय स्थित पर्सनल टॉयलेट पर ताला लगाने की प्रक्रिया शुरू करवाई और ताले की चाबी सीटीएम को सौंपी गई। सीटीएम देवेंद्र शर्मा ने कहा कि लघु सचिवालय स्थित सभी अधिकारियों जिनके कार्यालय में पर्सनल टायलेट हैं उन्होंने उन्हें लॉक कर चाबी उनके समक्ष जमा करवा दी है और अब सभी अधिकारी व कर्मचारी पब्लिक टॉयलेट का उपयोग नियमित तौर पर करने लगे हैं।
लघु सचिवाल
य के बरामदों में आगंतुकों की रहेगी बैठने की व्यवस्था :
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लघु सचिवालय परिसर में बरामदों में आगंतुकों को बैठने के लिए बैंच की पर्याप्त व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें ताकि आमजन बैठकर अपनी बारी के लिए प्रतीक्षा कर सकें और उन्हें परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि पब्लिक डीलिंग से संबंधित कार्यालय और विभाग इस ओर विशेष तौर पर ध्यान देना सुनिश्चित करें। डीसी ने कहा कि आमजन को मुझ से मिलने के लिए चिट या पर्ची देने की आवश्यकता नहीं है।




