रेवाडी। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने रेवाडी पंहूचकर पीडब्ल्युडी रेस्ट हाऊस में युवा कांग्रेस की जिला कार्यकरणी की बैठक लेते हुए कहा कि हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा इसके लिए 13 मई से 15 तक उदरपुर में कांग्रेस एक चिंतन शिविर का आयोजन करने जा रही है जिसमें सभी कदावर नेताओं की मौजूदगी में एक रणनीति तैयार की जाएगी ताकि 2024 के चुनावों में कांग्रेस एक बार फिर नई ऊर्जा, नई शक्ति के साथ प्रदेश में अपना वर्चस्व कायम कर सके।
बुद्धिराजा ने हरियाणा में आप पार्टी के सवाल पर कहा कि पंजाब की राजनीति को हरियाणा की राजनीति से जोडकर नहीं देखना चाहिए क्योंकि आप पार्टी पंजाब और दिल्ली को छोड हर विधानसभा में पिछले पायदान पर रही है। दो महीनों में कांग्रेस के साथ 15 लाख युवाओं का जुडना कोई छोटी बात नहीं है। फिर भी कांग्रेस में अंतर्कलह की बात हो या फिर कोई और कारण सभी बिंदुओं पट गहनता से विचार कर संगठन को कैसे मजबूत किया जाए इसके लिए हरियाणा युवा कांग्रेस प्रयासरत्त है।





