
रेवाडी। राजस्थान के उदयपुर में आज से शुरू हो रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर में राहुल गांधी उदयपुर के लिए दिल्ली ट्रेन से निकले और रेवाडी में राहुल गांधी के स्वागत और अभिनंद में रेवाडी विधायक चिरंजीव राव के नेतृत्व में समर्थकों का जनसैलाब उमड पडा। लोगों का जोश देखते ही बना हुआ था राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, चिरंजीव राव जिंदाबाद के नारों से रेवाडी रेलवे स्टेशन गूंज उठा। कार्यकर्ताओं का इतना बडा हूजूम था कि पुलिस प्रशासन को काफी मशक्त करनी पडी।
वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि राहुल गांधी लोगों के दिलों में राज करते है ये सभी आपने अपनी आंखों से देख लिया। मौजूदा भाजपा सरकार से जनता तंग आ चुकी है। मंहगाई, बेरोजगारी, चोपट कानून व्यवस्था के चलते लोगों का भाजपा से मोह भंग हो चुका है और अब जनता कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी आंखों से देख रही है, क्योंकि यदि देश का कोई भला कर सकता है तो सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है।
विधायक चिरंजीव राव ने बताया कि राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का तीन दिन का चिंतन शिविर 13 मई से 15 तक चलेगा जिसमें कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कैप्टन अजय सिंह यादव समेत कांग्रेस के देशभर के 400 बड़े नेता इसमें शामिल होंगे। चिंतन शिविर में पार्टी के आंतरिक मुद्दों पर चर्चा होगी, साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी विचार होगा। इसके अलावा आने वाले चुनावों को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी, इतना ही नहीं चिंतन शिविर में सांप्रदायिक धुव्रीकरण, किसानों के मुद्दों और आगामी चुनावों के लिए पार्टी को मजबूत करने पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा नव संकल्प चिंतन शिविर में अर्थव्यवस्था के लगातार पतन, बढ़ती आर्थिक विषमता, महंगाई और कृषि क्षेत्र को कुछ चुनिंदा समूहों के हवाले करने के गहरे षड्यंत्र पर भी विमर्श होगा। साथ ही चीन के भारतीय क्षेत्र में घुसने, अनुसूचित जाति जनजाति और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमले पर भी चर्चा की जाएगी।विधायक चिरंजीव राव ने बताया कि कांग्रेस ओबीसी सैल के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव ओबीसी के विभिन्न मुद्दों को उठाएगें। जातिय जनगणना, क्रीमीलेयर का हटाना और भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट बनावाने के लिए कांग्रेस पार्टी मंथन करेगी।




