CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ीहरियाणा

DC के अचानक पहुंचने से मची अफरा-तफरी : रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में जांच पड़ताल

download HR NEWS APP– https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tech.haryana

(हरियाणा रथ) हरियाणा के रेवाड़ी जिले के नागरिक अस्पताल में बुधवार को अचानक डीसी अशोक कुमार गर्ग के अस्पताल में पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में अफरा-तफरी का बना माहौल, करीब डेढ़ घंटा डीसी ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।  इस दौरान जांच पड़ताल के बाद उन्होंने आदेश दिए कि डॉक्टरों और स्टाफ के लिए बनाए गए पसर्नल टॉयलेट अब पब्लिक टॉयलेट में कन्वर्ट होंगे। इनका इस्तेमाल मरीज और उनके परिजन कर सकेंगे।

डीसी ने निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। मरीजों और उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाए। डॉक्टरों और स्टाफ के लिए इस्तेमाल होने वाले टॉयलेट आम नागरिकों के लिए भी खुले रहने चाहिए। डीसी ने काफी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Tags

Related Articles

Back to top button