मौसम विभाग ने पंजाब-हरियाणा में सोमवार के लिए ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। दोनों राज्यों के कई इलाकों में तेज हवाएं व बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वह तूफान के समय घरों से बाहर निकलने से परहेज करें। मौसम विभाग के अनुसार, लोगों को सोमवार-मंगलवार को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

सोमवार और मंगलवार को बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी। इसकी वजह से दोनों राज्यों के ज्यादातर शहरों का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है जो रविवार को 44 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।





